फोन में इंटरनेट स्पीड बढ़ाने का ये तरीका नहीं होगा आपको मालूम, जानें

अगर आपके फोन में इंटरनेट ठीक से नहीं चल रहा है तो आप वाई-फाई राउटर को ऑन-ऑफ कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2025 07:38 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेट स्पीड में सुधार के लिए वाई-फाई राउटर बंद और चालू कर सकते हैं।
  • कई बाद नेटवर्क पर दबाव के चलते भी इंटरनेट ठीक से काम नहीं करता है।
  • फोन में कुछ सेटिंग्स में बदलाव करके इंटरनेट स्पीड को बढ़ाया जा सकता है।

फोन में इंटरनेट स्पीड चुटकी में बढ़ा सकते हैं।

Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio

मोबाइल फोन में वीडियो कंटेंट स्ट्रीम करते हुए, ऐप्स डाउनलोड करते हुए या फिर इंटरनेट ब्राउज करते हुए अगर इंटरनेट स्पीड ठीक से काम नहीं कर रही है तो इससे काफी दिक्कत हो सकती है। फास्ट इंटरनेट के इस दौर में वाई-फाई का स्लो चलना बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाला हो सकता है। कई बार सिग्नल के कमजोर होने के चलते, नेटवर्क पर दबाव के चलते और राउटर संबंधित दिक्कतों के अलावा कई कारणों से वाई-फाई ठीक से काम नहीं करता है। अगर आपने इन सभी चीजों को चेक कर लिया है और फिर भी इंटरनेट की स्पीड तेज नहीं हो रही है या इंटरनेट ठीक प्रकार से काम नहीं कर रहा है तो आज हम आपको एक नए तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप वाई-फाई को ठीक कर पाएंगे। आइए फोन में वाई-फाई इंटरनेट को ठीक करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सबसे पहले करें ये काम

Advertisement

जब भी फोन में वाई-फाई ठीक से काम नहीं करता है तो सबसे पहले वाई-फाई को ऑन ऑफ किया जाता है। आमतौर पर इसके बाद इंटरनेट चल जाता है। अगर ऐसा करने पर भी कोई सुधार न दिखे तो इंटरनेट प्रोवाइडर को कॉल करके शिकायत की जाती है और वहां से समाधान मिलता है। ये सब करने पर भी अगर इंटरनेट स्पीड ठीक न हो या उससे पहले ही आप इस ट्रिक को आजमा कर इंटरनेट स्पीड को ठीक कर सकते हैं।

फोन में वाई-फाई ठीक से नहीं कर रहा है काम तो अपनाएं ये ट्रिक:

  • सबसे पहले आपको अपना वो फोन लेना है, जिसमें वाई-फाई इंटरनेट ठीक से काम नहीं कर रहा है।
  • फिर आपको अपने फोन में डायलर ऐप को ओपन करना है।
  • उसके बाद आपको फोन में डायलर में *#2663# टाइप करना है।
  • अब आपको अपने फोन की स्क्रीन पर एक नया रिफ्रेश वाई-फाई वर्जन का ऑप्शन नजर आएगा।
  • फिर आपको इस पर टैप करके अपना वाई-फाई रिफ्रेश करना है।
  • वाई-फाई रिफ्रेश होने के बाद आपके फोन में पहले से ज्यादा तेज स्पीड से इंटरनेट चलने लगेगा।

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह वाला कोड सिर्फ सैमसंग या कुछ अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन में ही काम करेगा। ऐसे में सभी स्मार्टफोन यूजर्स या आईफोन यूजर्स इस ट्रिक को अपने डिवाइस में नहीं आजमा पाएंगे।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.