अपने फोन में कैसे खोजें अपना सिम नंबर, ये है आसान तरीका

आपका सिम नंबर या ICCID ​​(इंटीग्रेटेड सर्किट कार्ड आइडेंटिफिकेशन) नंबर एक यूनिक नंबर है जो कि सिम कार्ड या ईसिम के लिए सीरियल आइडेंटिफायर माना जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 10:11 IST
ख़ास बातें
  • आपका सिम नंबर या ICCID नंबर एक यूनिक नंबर है।
  • सिम नंबर सिम कार्ड या ईसिम के लिए सीरियल आइडेंटिफायर माना जाता है।
  • यह मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर को आपके सिम को कनेक्ट करने में मदद करता है।

सिम नंबर या ICCID नंबर एक यूनिक नंबर है।

Photo Credit: Unsplash/Jonas Leupe

आपका सिम नंबर या ICCID ​​(इंटीग्रेटेड सर्किट कार्ड आइडेंटिफिकेशन) नंबर एक यूनिक नंबर है जो कि सिम कार्ड या ईसिम के लिए सीरियल आइडेंटिफायर माना जाता है। यह मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर को आपके सिम को उनके नेटवर्क से पहचानने और कनेक्ट करने में मदद करता है। यह 19 या 20 डिजिट का नंबर कैरियर बदलने, कनेक्टिविटी दिक्कतों को ठीक करने या नए फोन पर ईसिम एक्टिव करने जैसी कंडीशन में जरूरी है। अगर आपके डिवाइस में कई सिम कार्ड हैं तो हर सिम का ICCID ​​जानना आपके लिए उन्हें बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा। आपको बता दें कि सिम नंबर आमतौर पर 89 से शुरू होता है। एंड्रॉइड डिवाइस पर अपना सिम नंबर खोजना आसान है। आप इसे सेटिंग्स ऐप के जरिए या सिम कार्ड को निकालकर उस पर छपे नंबर को पढ़कर देख सकते हैं। यूजर्स इसे जानने के लिए एक कोड डायल कर सकते हैं। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि कैसे एक मिनट से भी कम समय में इसे खोज सकते हैं।

एंड्रॉइड सेटिंग्स का उपयोग करके सिम नंबर कैसे खोजें


सबसे पहले आपको अपना एंड्रॉइड स्मार्टफोन खोलना है और फिर सेटिंग्स ऐप में जाना है।
अबाउट फोन या अबाउट डिवाइस का चयन करना है जो कि फोन के ब्रांड के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।
अब आपको स्टेटस या सिम कार्ड स्टेटस का चयन करना है।
नीचे स्क्रॉल करके अपना ICCID (या सिम नंबर) देखना है।
अगर सेटिंग्स वाला तरीका काम नहीं करता है तो एक अन्य ऑप्शन भी है।
आप अपने एंड्रॉइड फोन से सिम ट्रे निकालकर अपना सिम नंबर मैनुअली उपयोग कर सकते हैं।

सिम नंबर मैनुअली कैसे खोजें


अपना फोन स्विच ऑफ करना है।
सिम ट्रे को बाहर निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल या एक छोटी पिन का उपयोग करना है।
सिम कार्ड निकालना है और उस पर छपा ICCID देखना है।
यूजर्स फोन ऐप का उपयोग करके एक यूनिक कोड डायल करके भी सिम नंबर को खोज सकते हैं। कुछ डिवाइसेज में ICCID नंबर IMEI नंबर के साथ नजर आता है, जबकि अन्य फोन में सिर्फ IMEI नंबर नजर आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.