अपने खोए या चोरी हुए स्मार्टफोन का ऐसे करें पता, गलत उपयोग से रोकने के लिए घर बैठे करें बंद

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ संपर्क करने के साधन के तौर पर ही उपयोग नहीं होते हैं, बल्कि इनके जरिए एक कंप्यूटर, कैमरा, बैंकिंग समेत काफी जरूरी कार्य होते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अगस्त 2025 09:30 IST
ख़ास बातें
  • आज के समय में स्मार्टफोन में बैंकिंग डाटा समेत निजी डाटा रहता है।
  • अगर आपका फोन खो गया तो यह बहुत ज्यादा परेशानी भरा हो सकता है।
  • स्मार्टफोन खो जाता है तो भारत सरकार ने संचार साथी पोर्टल पर जा सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Chris

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ संपर्क करने के साधन के तौर पर ही उपयोग नहीं होते हैं, बल्कि इनके जरिए एक कंप्यूटर, कैमरा, बैंकिंग समेत काफी जरूरी कार्य होते हैं। अब स्मार्टफोन के अंदर बैंकिंग डाटा समेत काफी निजी डाटा रहता है। ऐसे में अगर आपका फोन खो गया तो यह बहुत ज्यादा परेशानी भरा हो सकता है। अगर आपका फोन खो जाता है तो आप क्या करेंगे? अगर आपके मन में भी ऐसे कुछ सवाल हैं तो यहां हम आपके सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं। अगर आपका स्मार्टफोन खो जाता है तो भारत सरकार ने संचार साथी पोर्टल (Saathi portal) पर जा सकते हैं, जहां आपकी मदद होगी। यह आपके स्मार्टफोन को ट्रैक करने के लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) का उपयोग करता है। आप अपने फोन को आसानी से ट्रैक और ब्लॉक कर सकते हैं, यहां इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

संचार साथी पोर्टल कैसे करें उपयोग?

Advertisement
  • स्टेप 1: सबसे पहले आपको संचार साथी वेबसाइट https://sarcharsaathi.gov.in पर जाना है।
  • स्टेप 2: फिर 'रजिस्टर हियर' बटन पर क्लिक करके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है।
  • स्टेप 3: 'फाइंड स्टोलन/लॉस्ट डिवाइस' ऑप्शन खोजना है और उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: यहां आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, IMEI डिटेल, डिवाइस का ब्रांड, मॉडल और इनवॉइस जैसी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
  • स्टेप 5: इसके बाद अपने स्मार्टफोन का बिल भी अपलोड करना है।
  • स्टेप 6: अब आपको अपने फोन के खो जाने की जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसमें शहर, जिला, राज्य और तारीख शामिल होगी।
  • स्टेप 7: इसके अलावा आपने जहां अपनी शिकायत दर्ज की है, उस पुलिस स्टेशन की जानकारी जैसे कि शिकायत संख्या और शिकायत की एक प्रति अपलोड करनी होगी।
  • स्टेप 8: अब आपको अपनी जानकारी और एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार आदि अपलोड करना होगा।
  • स्टेप 9: अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और ओटीपी जनरेट करना है।
  • स्टेप 10: आपका ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आप अपना नाम, ईमेल एड्रेस और पासवर्ड के जरिए अकाउंट बना सकते हैं। जानकारी दर्ज करने के बाद "क्रिएट अकाउंट" बटन पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 11: अब आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

अपने फोन को खोजने और उसे ब्लॉक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • 1: लॉगिन करने के बाद "IMEI सर्च" बटन पर क्लिक करना है।
  • 2: अपने डिवाइस का IMEI नंबर दर्ज करके और "सर्च" पर टैप करना है।
  • 3: इससे आपके स्मार्टफोन की लोकेशन दिखाई जाएगी।
  • 4: अगर आप अपने फोन को ब्लॉक करना चाहते हैं तो "ब्लॉक स्टॉलन/लॉस्ट मोबाइल" बटन पर क्लिक करना है। अपना फोन नंबर दर्ज करें और अपने फोन को ब्लॉक करने की वजह का चयन करें।
  • 5: अब "ब्लॉक" बटन पर क्लिक करना है। आपका फोन ब्लॉक हो जाएगा और आप कॉल या मैसेज नहीं कर पाएंगे या रिसिव नहीं कर पाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.