How to Charge Faster: फोन की चार्जिंग हो गई स्लो, तो वॉल सॉकेट और केबल करें इस्तेमाल, झटपट बढ़ेगी स्पीड

फोन को ऑरिजनल चार्जर से इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे फोन की चार्जिंग स्पीड सही रहती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 08:06 IST
ख़ास बातें
  • हमेशा वॉल सॉकेट में प्लग इन में चार्जर लगाकर फोन को चार्ज करें।
  • फोन में चार्जिंग के दौरान चल रही बैकग्राउंड ऐप्स को बंद कर दें।
  • फोन को हमेशा ऑरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें।

फोन हमेशा ऑरिजनल चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए।

Photo Credit: Pexels/Stanley Ng

अगर आप स्मार्टफोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो उसे दिन में कई बार चार्ज करने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में अगर फोन की बैटरी फास्ट चार्ज नहीं हो रही है तो बहुत दिक्कत हो सकती है। कई बार आप कुछ छोटी मोटी गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाले फोन की बैटरी भी तेजी से चार्ज नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी तलाश कर रहे हैं कि आपके फोन की बैटरी फास्ट कैसे चार्ज हो तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। अगर आपका फोन फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है तो आपको उसके साथ आने वाली चार्जिंग ब्रिक और केबल की जांच करनी चाहिए और फोन को वॉल सॉकेट में प्लग इन में लगाकर ही चार्ज करना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फास्ट चार्जिंग नहीं हो रही: तो क्या करें

  • पहले तो आपको यह जांच करनी चाहिए कि आपका फोन सच में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है या नहीं, इसके लिए आप उसके साथ आने वाले बॉक्स और यूजर मैनुअल आदि चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप इंटरनेट पर अपने फोन का मॉडल नंबर डालकर भी उसकी चार्जिंग स्पीड को चेक कर सकते हैं।
  • अगर आप फोन फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है, लेकिन कंपनी उसके साथ उतनी पावर वाला चार्जिंग सेटअप जैसे कि ब्रिक और केबल नहीं दे रही तो भी फोन फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं कर पाएगा। ऐसे में आपको अपने फोन की चार्जिंग स्पीड के हिसाब से चार्जिंग का सेटअप रखना चाहिए।
  • कई बार वायरलेस चार्जिंग पैड और लैपटॉप में केबल लगाकर फोन को चार्ज करते हैं, जिससे आपका फास्ट चार्ज नहीं हो पाता है। ऐसे में फोन के चार्जर को डायरेक्ट प्लग इन में लगाकर फोन को चार्ज करना चाहिए।

क्या करें
हमेशा वॉल सॉकेट में प्लग इन में चार्जर लगाकर फोन को चार्ज करें
फोन को हमेशा ऑरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें (खराब हो जाने पर उसी ब्रांड या कंपनी द्वारा ऑथोराइज्ड चार्जर लें)
फोन में चार्जिंग के दौरान चल रही बैकग्राउंड ऐप्स को बंद कर दें
फोन को चार्ज करते हुए ब्लूटूथ और इंटरनेट को बंद कर दें

क्या न करें
वायरलेस पैड पर फोन रखकर चार्ज न करें (अगर फास्ट चार्जिंग चाहिए तो)
लैपटॉप या पीसी से केबल लगाकर फोन को चार्ज न करें (अगर फास्ट चार्जिंग चाहिए तो)
फोन चार्ज करते हुए उसका इस्तेमाल न करें
फोन को अत्यधिक गर्मी या सर्दी वाली जगह पर न रखें
फोन चार्ज करते हुए ऑडियो या वीडियो कॉल न करें

अगर आप बिलकुल आदर्श परिस्थिति में अपने फोन को चार्ज कर रहे हैं और फास्ट चार्जिंग का चार्जर और केबल इस्तेमाल कर रहे हैं फिर भी फोन फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं कर रहा है तो आप कंपनी के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाकर भी उसकी जांच करवा सकते हैं। मगर सबसे पहले आपको ऊपर बताई गई सभी तरकीबों को ध्यान से अपनाना चाहिए।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.