ई-वोटर आईडी कार्ड कैसे करें डाउनलोड, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

अब जरूरी नहीं है फिजिकल पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) ही साथ रखा जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अगस्त 2025 11:41 IST
ख़ास बातें
  • भारत निर्वाचन आयोग ई-वोटर आईडी कार्ड (e-EPIC) की सुविधा प्रदान करता है।
  • ई-वोटर आईडी कार्ड मौजूदा मतदाता और नए मतदाता दोनों के लिए उपलब्ध है।
  • NVSP या ECI नेट पोर्टल से ई-वोटर आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वोटर आईडी कार्ड के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

Photo Credit: Pexels/Sanket Mishra

अब जरूरी नहीं है फिजिकल पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) ही साथ रखा जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग नागरिकों की सहूलियत के लिए ई-वोटर आईडी कार्ड (e-EPIC) की सुविधा प्रदान करता है। ई-वोटर आईडी कार्ड मौजूदा मतदाता और नए मतदाता दोनों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा नागरिक वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपने आवेदन को रीयल-टाइम ट्रैक कर सकते हैं और ई-वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके लिए सब कुछ घर पर होगा और किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ई-वोटर आईडी कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन

  1. देश के नागरिक आधिकारिक राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) या ECI नेट पोर्टल के जरिए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मौजूदा जानकारी को भी अपडेट कर सकते हैं।
  2. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.nvsp.in पर जाना है।
  3. नए रजिस्ट्रेशन के लिए "फॉर्म 6" पर क्लिक करना है।
  4. अब आपको अपना नाम, जन्मतिथि और पता दर्ज करना है।
  5. उसके बाद जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज का फोटो अपलोड करना है।
  6. अब फॉर्म सब्मिट करना है और ट्रैकिंग के लिए रेफ्रेंस संख्या नोट कर सकते हैं।
  7. ट्रैकिंग के लिए उसी पेज पर "ट्रैक एप्लिकेशन स्टेटस" पर क्लिक करना है।
  8. अब आपको अपना रेफ्रेंस नंबर दर्ज करना है और अपने राज्य का चयन करना है। फिर लाइव स्टेटस देखने के लिए सबमिट करना है।
  9. आवेदक को प्रोसेसिंग से लेकर डिस्पैच और डिलीवरी तक हर फेज पर एसएमएस नोटिफिकेशन के जरिए अपडेट मिलता रहेगा।

ई-वोटर आईडी कार्ड कैसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले वोटर पोर्टल पर लॉग इन करना है।
  2. फिर आपको ई-ईपीआईसी डाउनलोड सेक्शन पर जाना है।
  3. अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी के जरिए वेरिफाई करना है।
  4. अपना EPIC नंबर या ऐप्लिकेशन रेफ्रेंस नंबर दर्ज करना है। 
  5. साथ ही अपने राज्य का चयन करना है और सर्च पर क्लिक करना है।
  6. आप पीडीएफ फॉर्मेट में अपना ई-वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ई-वोटर आईडी कार्ड के आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं। ई-वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहचान प्रमाण के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट आदि उपयोग किया जा सकता है। पता प्रमाण के लिए बिजली बिल, राशन कार्ड या बैंक पासबुक आदि उपयोग हो सकता है। जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र और हालिया पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.