आपका फोन ही बन जाएगा TV का रिमोट, बस इन स्टेप्स को करें फॉलो

आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन को ही टीवी के रिमोट के तौर पर उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अगस्त 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन या आईफोन को TV के रिमोट के तौर पर उपयोग कर सकते हैं।
  • Google TV ऐप के जरिए स्मार्टफोन और iPhone को टीवी रिमोट बना सकते हैं।
  • टीवी रिमोट खोने पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन को ही रिमोट बना सकते हैं।

फोन को TV रिमोट बनाया जा सकता है।

Photo Credit: Unsplash/Tarn Nguyen

अक्सर ऐसा होता है कि टीवी का रिमोट नहीं मिलता है और उसे खोजने में ही इतना समय बर्बाद हो जाता है कि टीवी देखने का समय ही नहीं बचता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है या होता रहता है तो अब इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अगली बार जब आपके साथ ऐसा हो तो आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन को ही टीवी के रिमोट के तौर पर उपयोग कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है तो यह जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़िए और अगली बार अपने फोन को ही टीवी रिमोट के तौर पर इस्तेमाल कीजिए। आप Google TV ऐप के जरिए Android स्मार्टफोन और iPhone दोनों को टीवी रिमोट में बदल सकते हैं। 


एंड्रॉयड स्मार्टफोन को टीवी रिमोट बनाने के लिए फॉलो करें स्टेप्स:

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना है और Google TV ऐप डाउनलोड करना है।
  • अपने टीवी और स्मार्टफोन दोनों को एक ही वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करना है। आप स्मार्टफोन को टीवी से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • अब Google TV ऐप खोलना है और नीचे दाएं कॉर्नर में रिमोट बटन पर टैप करना है।
  • जब ऐप डिवाइस को स्कैन करना शुरू कर दे तो अपने टीवी का चयन करें और उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने टीवी पर एक कोड नजर आएगा। उसे ऐप में टाइप करना है और पेयर पर क्लिक करना है।
  • अब आपका फोन आपके टीवी से पेयर हो गया है और आप इसे टीवी रिमोट की तरह उपयोग कर सकते हैं।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के अलावा आप एप्पल आईफोन को भी टीवी रिमोट के तौर पर उपयोग कर सकते हैं।


iPhone को टीवी रिमोट में बदलने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:

  • सबसे पहले अपने iPhone और टीवी को एक ही वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करना है।
  • उसके बाद ऐप स्टोर पर जाना है और Google TV ऐप डाउनलोड करना है।
  • अब अपने iPhone पर ऐप खोलना है।
  • स्क्रीन के नीचे दाएं ओर कॉर्नर में दिए गए टीवी रिमोट आइकन पर क्लिक करना है।
  • ऐप उसके बाद अपने आप आपके टीवी को खोजना शुरू कर देगा। अगर वह टीवी को खोज नहीं पाता है तो बस स्कैन फॉर डिवाइस पर क्लिक करना है।
  • अब डिस्प्ले पर नजर आने वाला 6 डिजिट का कोड ऐप में दर्ज करना है।
  • आखिर में कनेक्ट करने और अपने iPhone को टीवी रिमोट के तौर पर उपयोग करने के लिए पेयर पर क्लिक करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  4. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  5. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  6. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  7. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  8. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  9. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  10. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.