इनकम टैक्स रिफंड स्टेटस कैसे करें चेक, स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी

ITR जमा करने के बाद रिफंड स्टेटस इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट पर मिल जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 15:58 IST
ख़ास बातें
  • इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट पर जाकर ITR फाइल कर सकते हैं।
  • इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट पर इनकम टैक्स रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट पर ITR एकनॉलेजमेंट फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

ITR फाइलिंग समय रहते पूरी कर लें।

Photo Credit: Unsplash/Christin Hume

भारत सरकार ने इस वर्ष आम टैक्सपेयर्स के लिए आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025 तय की है।  अगर आपने अभी तक ITR फाइल नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर सकते हैं। वहीं अपने ITR जमा कर दिया है और अब पैसे रिफंड आने का इंतजार कर रहे हैं और पता नहीं चल पा रहा है कि रिफंड कब तक आएगा? आपको बता दें कि इसकी पूरी जानकारी आपको इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट पर मिल जाएगी, जिसमें प्रोसेस से लेकर रिफंड तक शामिल है। यहां हम आपको इस लेख के जरिए स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं कि कैसे अपना TDS रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इनकम टैक्स रिफंड स्टेटस कैसे करें चेक:

स्टेप 1: सबसे पहले आपको इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाना है।

स्टेप 2: इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको दाई ओर नजर आ रहे ऑप्शन के जरिए लॉगिन करना है।

Advertisement

स्टेप 3: रजिस्टर्ड यूजर्स Aadhaar, PAN या अन्य यूजर आईडी दर्ज करने के बाद अपना पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

स्टेप 4: अब आपको ऊपर से दूसरे नंबर पर नजर आ रहे e-File ऑप्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद नए ऑप्शन खुलेंगे, जिसमें सबसे पहले पर क्लिक नजर आने वाले Income Tax Returns पर क्लिक करना है।

स्टेप 5: Income Tax Returns पर क्लिक करने के बाद नए ऑप्शन खुलेंगे, जिसमें View Filed Returns पर क्लिक करना है।

Advertisement

स्टेप 6: View Filed Returns पर क्लिक करने के बाद आपको नवीनतम फाइल हुए टैक्स रिटर्न्स देखने को मिल जाएंगे।

स्टेप 7: यहां पर आपको ITR फाइल कब हुआ है, क्या कुछ वेरिफाई हुआ है या पेंडिंग है इसकी जानकारी से लेकर रिफंड का स्टेटस भी पता चल जाएगा। इसके अलावा आप यहां पर एक्नॉलेजमेंट फॉर्म भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि अपने PAN, Aadhaar और ओटीपी संबंधित जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड या डिजिटल क्राइम से बचाव के लिए इन्हें ऑनलाइन भी नहीं दिखाना चाहिए। किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड या ऑनलाइन स्कैम का शक होने पर शिकायत कर सकते हैं।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.