iPhone की बैटरी हेल्थ को इन आसान स्टेप्स में चेक करें

Apple ने फोन की बैटरी हेल्थ को चेक करने के लिए कुछ टूल दिए हैं। ये फीचर साल 2018 में iOS 11.3 के रिलीज होने के समय कंपनी ने लॉन्च किए थे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 जून 2021 18:30 IST
ख़ास बातें
  • बैटरी हेल्थ को बनाए रखने के लिए एप्पल ने कुछ फीचर्स आईफोन में दिए हैं
  • बैटरी हेल्थ को समय पर चेक करते रहने से इसकी क्षमता रहती है बरकरार
  • यूजर फोन की सेटिंग्स में जाकर बैटरी हेल्थ को आसानी से चेक कर सकते हैं

बैटरी हेल्थ फीचर के माध्यम से डिवाइस पर उपलब्ध अधिकतम बैटरी क्षमता और इसकी चरम प्रदर्शन क्षमता का पता लग पाता है

यदि आप एक iPhone यूजर हैं तो आपको समय-समय पर अपने फोन की बैटरी हेल्थ को चेक करते रहना चाहिए। यह इस बात की पुष्टि करने के लिए बहुत जरूरी है कि कहीं फोन की बैटरी को बदलने की आवश्यकता तो नहीं है?  बैटरी की खराब हालत होने का मतलब है कि आईफोन को चार्ज करने के पश्चात् आप बहुत थोड़े समय के लिए उसका उपयोग कर पाएंगे। Apple ने फोन की बैटरी हेल्थ को चेक करने के लिए कुछ टूल दिए हैं। ये फीचर साल 2018 में iOS 11.3 के रिलीज होने के समय कंपनी ने लॉन्च किए थे। iPhone 6 और उसके बाद के सभी मॉडल्स में यह फीचर आपको देखने को मिलते हैं। यही टूल आपको iPad में भी देखने को मिलते हैं। 
इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आईफोन की बैटरी हेल्थ को चेक करने के लिए आपको किन स्टेप्स को फॉलो करना है। 
 

How to check your iPhone battery health?

स्टेप्स की शुरुआत करने से पहले यह जान लें कि Apple आम तौर पर दो अलग-अलग क्षेत्रों में आपके डिवाइस पर उपलब्ध अधिकतम बैटरी क्षमता और इसकी चरम प्रदर्शन क्षमता के बारे में जानकारी प्रदान करता है। अधिकतम बैटरी कैपिसिटी नई अवस्था से लेकर वर्तमान तक बैटरी की कैपिसिटी का माप बताती है। वहीं पीक परफॉर्मेंस क्षमता को यह जांचने के लिए मापा जाता है कि बैटरी अपनी पीक क्षमता पर काम कर रही है या नहीं, अथवा परफॉर्मेंस मैनेजमेंट फीचर्स कहीं पीक पावर को रोक तो नहीं रही हैं।
  1. सबसे पहले आप अपने आईफोन की Settings में जाएं।
  2. स्क्रॉल डाउन करके Battery ऑप्शन पर टैप करें। 
  3. अब Battery Health पर टैप करें। 
यहां पर आपको अपने आईफोन बैटरी की मैग्ज़ीमम कैपिसिटी और पीक परफॉर्मेंस कैपिबिलिटी दिखाई पड़ती है। Apple महत्वपूर्ण बैटरी नोटिफिकेशन स्वयं भी दिखाती है यदि फोन की बैटरी हेल्थ खराब हो रही है अथवा रिप्लेस की गई बैटरी को सिस्टम द्वारा वैरीफाई नहीं किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple iPhone Battery health
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.