ट्रेन टिकट गलत नाम, डेट में हो गया बुक? ऐसे करें चेंज, सबसे आसान तरीका

कुछ शर्तों के साथ नाम और तिथि में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2024 17:22 IST
ख़ास बातें
  • टिकट परिवार के नजदीकी सदस्यों को ट्रांसफर भी किया जा सकता है।
  • स्टूडेंट ग्रुप बुकिंग में टिकट ग्रुप के भीतर ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
  • नाम और डेट बदलने की सुविधा फिलहाल ऑफलाइन काउंटर पर ही दी गई है।

भारतीय रेलवे सर्विस यात्रियों को टिकट में नाम और तिथि बदलने की सुविधा देती है।

भारत में रेलमार्ग से रोजाना करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। लेकिन अगर ट्रेन टिकट में नाम की गलती हो जाए, या फिर गलत डेट की टिकट बुक हो जाए तो क्या हो? चिंता न करें, भारतीय रेलवे सर्विस इसके लिए भी समाधान पेश करती है। अगर आप बुक की गई टिकट में नाम बदलना चाहते हैं, या फिर डेट बदलना चाहते हैं, या किसी कारणवश यात्रा न कर पाने की स्थिति में आप अपना टिकट किसी को ट्रांसफर करना चाहते हैं तो हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं। 

ट्रेन टिकट में नाम कैसे बदलें
Advertisement
भारतीय रेलवे के ट्रेन टिकट में डिटेल्स बदलना आसान है लेकिन आपको इसकी सही जानकारी होना भी जरूरी है। कंफर्म टिकट में नाम और तिथि बदलने के नियम जरूर जान लें। अगर आप किसी अन्य को अपना टिकट ट्रांसफर करना चाहते हैं तो उसके लिए भी नियम हैं। टिकट केवल परिवार के सदस्यों जैसे पिता, माता, भाई, बहन, बेटा, बेटी, पति या पत्नी को ही ट्रांसफर किया जा सकता है। सरकारी अधिकारियों, स्टडी टूर के छात्रों, या ऐसे ही मामलों में किए गए ग्रुप बुकिंग में टिकट ग्रुप के भीतर ट्रांसफर किए जा सकते हैं। 

टिकट ट्रांसफर कैसे करें
Advertisement
टिकट ट्रांसफर करने के लिए आपको रेलगाड़ी के डिपार्चर से कम से कम 24 घंटे पहले रेलवे आरक्षण कार्यालय में जाना होगा। वहां पर नाम बदलने के लिए एप्लिकेशन देना होगा। साथ में टिकट होल्डर का आईडी और जिसके नाम ट्रांसफर करना है उसका आईडी वहां पर देना होगा। एप्लिकेशन को प्रूफ डॉक्यूमेंट के साथ रेलवे अधिकारी को दे दें। 

नोट कर लें कि एक टिकट पर केवल एक बार ही नाम को बदला जा सकेगा। वहीं, अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक करवाया है तो उस पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। 
Advertisement

ट्रेन टिकट में डेट कैसे बदलें 
ट्रेन के टिकट को अगर आपने गलत डेट के लिए बुक कर लिया है तो इसके लिए भी कुछ शर्तों के साथ बदलाव संभव है। डेट बदलने के लिए आपको कम से कम 48 घंटे पहले नजदीकी रेलवे रिजर्वेशन सेंटर जाना होगा। कंफर्म टिकट को काउंटर पर दिखाएं और डेट बदलने की आवेदन जमा करें। अगर बताई गई डेट पर आपके लिए सीट उपलब्ध नहीं है तो आप कोई अन्य डेट चुन सकते हैं। 
Advertisement

ऑनलाइन तरीके से बुक की गई टिकट में यह सुविधा नहीं दी गई है। केवल काउंटर से बुक की गई टिकट में तिथि बदलने की सुविधा मौजूद है। अगर ऑनलाइन बुक की गई डेट को बदलना चाहते हैं तो यात्री को टिकट कैंसल करवाना होगा और नई डेट के लिए नया टिकट बुक करना होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.