BSNL और MTNL यूजर्स अपने नंबर पर ऐसे एक्टिव करें डू नॉट डिस्टर्ब सेवा

अगर आप भी BSNL या फिर MTNL यूजर हैं तो हमारा आज का यह लेख आपके बेहद काम आएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 फरवरी 2019 17:18 IST
ख़ास बातें
  • SMS या कॉल के जरिए भी एक्टिवेट कर सकते हैं DND सेवा
  • BSNL और MTNL दोनों ही सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर हैं
  • BSNL नंबर पर DND सेवा को एक्टिवेट करने का ऑनलाइन तरीका नहीं है

BSNL और MTNL यूजर्स अपने नंबर पर ऐसे एक्टिव करें डू नॉट डिस्टर्ब सेवा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) दोनों ही सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर हैं। बीएसएनएल की सर्विस मुंबई और दिल्ली में छोड़कर देशभर के सभी सर्किल में एक्टिव है। अगर आप भी BSNL या फिर MTNL यूजर हैं तो हमारा आज का यह लेख आपके बेहद काम आएगा। टेलीमार्केटिंग कॉल से यकीनन आप भी कभी ना कभी जरूर परेशान हुए होंगे। ऐसे में इस परेशानी को थोड़ा कम किया जा सकता है।

आज हम आप लोगों को अपने लेख द्वारा इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि कैसे आप अपने BSNL या MTNL नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब (DND) सेवा को एक्टिवेट कर सकते हैं। मोबाइल नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को एक्टिवेट करने के तीन तरीके हैं- कॉल, एसएमएस और ऑनलाइन।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  अपने Vodafone नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को ऐसे करें एक्टिव
 

BSNL या MTNL नंबर पर कॉल या SMS के जरिए ऐसे एक्टिवेट करें DND सेवा

फोन कॉल या फिर एसएमएस के जरिए भी बीएसएनएल या एमटीएनएल यूजर अपने नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब (DND) सेवा को शुरू करा सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इन्हें फॉलो करें।
Advertisement

1) START 0 लिखकर 1909 पर भेज दें। ऐसा करने से आपके BSNL या MTNL नंबर पर फुल डू नॉट डिस्टर्ब सेवा एक्टिवेट कर दी जाएगी।
2) 1909 पर कॉल करें और फिर बताए गए निर्देशों का पालन करें। ऐसा करना से आपके बीएसएनएल या एमटीएनएल नंबर पर सेवा को शुरू कर दिया जाएगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Airtel नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को एक्टिवेट करने का तरीका
 

BSNL या MTNL नंबर पर DND सेवा एक्टिवेट करने का ऑनलाइन तरीका

बीएसएनएल या एमटीएनएल नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को एक्टिवेट करने का ऑनलाइन तरीका मौजूद नहीं है। यदि आप जानते हैं तो कमेंट के जरिए हमारे साथ जानकारी को साझा कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, MTNL, DND

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  3. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  4. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  5. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  6. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  7. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  8. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  9. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.