आपके फोन का इमरजेंसी लोकेशन सर्विस फीचर बचा सकता है आपकी जान, जानें कैसे करें उपयोग

Google मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर, पब्लिक सेफ्टी और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन सिग्नल (ELS) सुविधा उपलब्ध कराता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2026 16:26 IST
ख़ास बातें
  • Google का एंड्रॉयड के लिए इमरजेंसी लोकेशन सर्विस (ELS)टूल काफी मददगार है।
  • इमरजेंसी लोकेशन सर्विस उत्तर प्रदेश में एक्टिव है।
  • इमरजेंसी लोकेशन सर्विस सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम करती है।

गूगल का ELS फीचर इमरजेंसी में मददगार साबित होता है।

Photo Credit: Google

स्मार्टफोन का उपयोग आज के समय में सिर्फ कॉल करने या मैसेज भेजने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि एक फुल डिवाइसेज के तौर पर काम करते हैं। अगर आप कहीं इमरजेंसी में फंस गए हैं तो स्मार्टफोन के जरिए आपकी लोकेशन साझा की जा सकती है। जी हां इमरजेंसी में हर सेकंड बहुत कीमती होता है। ऐसे वक्त में मदद करने वालों के लिए सबसे जरूरी होता है कि यह सहायता कहां पहुंचानी है। मगर कई बार जरूरी जानकारी पाना भी मुश्किल हो जाता है। मगर एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर इमरजेंसी लोकेशन सर्विस एक ऐसा टूल है जो कि इमरजेंसी की स्थिति में इमरजेंसी कॉल करने वालों और मैसेज भेजने वालों का पता जीपीएस, मोबाइल, वाई-फाई और सेंसर डाटा के साथ मिलकर उपयोग करके तेजी से और ज्यादा सटीकता के साथ पता लगाने में मदद करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google का एंड्रॉयड के लिए इमरजेंसी लोकेशन सर्विस (ELS) टूल काफी मददगार है। यह इनबिल्ट फीचर पुलिस, चिकित्सा और फायर सर्विसेज जैसी इमरजेंसी सर्विस को कॉल या एसएमएस के जरिए संपर्क किए जाने पर तुरंत लोकेशन की जानकारी प्रदान करता है। एंड्रॉयड में ईएलएस जीपीएस, वाई-फाई और सेलुलर नेटवर्क से डेटा का उपयोग करता है। इसके अलावा डिवाइस की भाषा जैसी अतिरिक्त जानकारी भी भेज सकता है, जिससे लोकेशन की सटीकता अक्सर 50 मीटर तक पहुंच जाती है।

Advertisement

इमरजेंसी लोकेशन सर्विस कैसे करती है काम
Google मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर, पब्लिक सेफ्टी और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन सिग्नल (ELS) सुविधा उपलब्ध कराता है। ELS लोकेशन की जानकारी तभी भेजी जाती है जब यूजर्स अपने रीजन के इमरजेंसी नंबर पर संपर्क करता है। लोकेशन को लोकल स्तर पर चेक किया जाता है और इसे सीधे एंड्रॉयड डिवाइस से पार्टनर एंडपॉइंट पर भेजा जाता है। गूगल एंडपॉइंट पर भेजी गई लोकेशन को नहीं देखता है।

उत्तर प्रदेश में है उपलब्ध
आपको बता दें कि यह सर्विस उत्तर प्रदेश में एक्टिव है। धीरे-धीरे इसे पूरे भारत में उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है। सबसे पहले उत्तर प्रदेश एंड्रॉइड में ELS को पूरी तरह से लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा इंटीग्रेटेड और पर्ट टेलीकॉम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (PerTSol) द्वारा इसे लागू किया गया है। ईएलएस उत्तर प्रदेश से 112 इमरजेंसी सर्विस पर मिलने वाली लाखों कॉल और एसएमएस मैसेज का सपोर्ट करता है।

कैसे उठा सकते हैं इस सुविधा का उपयोग

Advertisement

इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपको पास एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन होना जरूरी है। गूगग की यह सर्विस आईफोन में काम नहीं करती है।

  • इसका उपयोग करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाना है।
  • सेटिंग्स में जाने के बाद आपको सेफ्टी और इमरजेंसी विकल्प सर्च करना है और उस पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको मीनू में इमरजेंसी लोकेशन सर्विस पर टैप करेा है और उसे चालू करना है।
  • इसके बाद इमरजेंसी लोकेशन सर्विस आपके में चालू हो जाएगी। ऐसे मेंआप अगर 112 नंबर पर कॉल करते हैं, तो आपकी लोकेशन भी इमरजेंसी सर्विसेज के पास खुद ही पहुंच जाएगी।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.