Xiaomi ने लॉन्च किए 65-इंच साइज तक के 3 X Pro QLED (2025) मॉडल्स, कीमत Rs 31,999 से शुरू

Xiaomi X Pro QLED (2025) की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है, जो 43-इंच मॉडल के लिए है। 55-इंच वेरिएंट 44,999 रुपये में और 65-इंच टॉप मॉडल 64,999 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2025 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi X Pro QLED (2025) की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है
  • 55-इंच वेरिएंट 44,999 रुपये में लॉन्च हुआ है
  • 65-इंच टॉप मॉडल 64,999 रुपये में मिलेगा

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने भारत में अपनी नई X Pro QLED (2025) स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच के तीन मॉडल शामिल हैं, जो सभी 4K QLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स के साथ आते हैं। इन सभी मॉडल्स में Dolby Vision, HDR10+, और Xiaomi की खुद की Vivid Picture Engine 2 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। साथ ही इनमें DLG (डुअल लाइन गेट) डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, ये टीवी ज्यादा नैचुरल कलर और स्मूद पिक्चर एक्सपीरियंस देंगे।

Xiaomi X Pro QLED (2025) की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है, जो 43-इंच मॉडल के लिए है। 55-इंच वेरिएंट 44,999 रुपये में और 65-इंच टॉप मॉडल 64,999 रुपये में मिलेगा। इन टीवी मॉडल्स की सेल 16 अप्रैल से शुरू होगी और ये Flipkart, Mi.com और Xiaomi के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। ब्रांड ने यह भी कन्फर्म किया है कि मई में X Pro A सीरीज़ का 32-इंच वेरिएंट भी आएगा, जिसकी कीमत बाद में बताई जाएगी।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, Xiaomi X Pro QLED (2025) सीरीज 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच डिस्प्ले में 4K (2,160x3,840 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 178-डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ उपलब्ध है। डिस्प्ले Dolby Vision, HDR10+ को सपोर्ट करता है और 120Hz रिफ्रेश रेट तक की सुविधा देता है। वे Xiaomi की प्रोप्राइटी Vivid Picture Engine 2 टेक्नोलॉजी और DLG (डुअल लाइन गेट) तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।

तीनों ही मॉडल्स Google TV पर चलते हैं, लेकिन इसमें Xiaomi का Patchwall UI भी मिलेगा। सभी वेरिएंट में Xiaomi TV+ प्लेटफॉर्म प्री-लोडेड है, जो फ्री लाइव चैनल्स एक्सेस करने की सुविधा देता है। TVs में इनबिल्ट Google Chromecast, Apple AirPlay 2, और Miracast सपोर्ट भी है। वॉइस कंट्रोल के लिए Google Assistant दिया गया है, और पेरेंटल लॉक के साथ Kids Mode भी शामिल है।
Advertisement

स्पीकर्स की बात करें तो 43-इंच मॉडल में 30W आउटपुट मिलता है, जबकि 55 और 65-इंच मॉडल्स में 34W का ऑडियो सेटअप दिया गया है। Dolby Audio, DTS:X और DTS Virtual:X जैसे साउंड फॉर्मेट्स का भी सपोर्ट है। कंपनी का कहना है कि Xiaomi Sound टेक्नोलॉजी के साथ यह टीवी मिड-रेंज साउंड क्वालिटी में बेहतर एक्सपीरियंस देगा।
Advertisement

Xiaomi X Pro QLED (2025) सीरीज में क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर, Mali-G52 MC1 GPU, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलता है। टीवी के साथ नया रिमोट दिया गया है, जिसमें नंबर्स के लिए कीपैड भी है और Quick Wake और Quick Settings जैसे शॉर्टकट्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी में तीन HDMI (eARC), दो USB 2.0 पोर्ट्स, Ethernet, AV इनपुट, एंटीना पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.