98 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi TV S Pro Mini LED Series 2026 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi TV S Pro Mini LED Series 2026 लॉन्च कर दी है जो कि मिनी LED बैकलाइटिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 11:30 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi TV S Pro Mini LED Series 2026 में 98 इंच की डिस्प्ले है।
  • Xiaomi TV S Pro Mini LED Series 2026 में क्वाड-कोर प्रोसेसर है।
  • Xiaomi TV S Pro Mini LED Series 2026 में 4GB रैम है।

Xiaomi TV S Pro Mini LED Series 2026 में 98 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi TV S Pro Mini LED Series 2026 लॉन्च कर दी है जो कि मिनी LED बैकलाइटिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। Xiaomi की इस टीवी सीरीज में बड़ी डिस्प्ले, अल्ट्रा हाई रेजोल्यूशन और फ्लैगशिप ग्रेड स्पेसिफिकेशन्स हैं। इस टीवी में 98 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको शाओमी टीवी एस प्रो मिनी एलईडी सीरीज 2026 स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi TV S Pro Mini LED Series 2026 Price

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi TV S Pro Mini LED Series 2026 की कीमत चीन में 7,599 युआन (लगभग 93,498 रुपये) है। यह स्मार्ट टीवी अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और जल्द ही बिक्री शुरू होगी।

Advertisement

Xiaomi TV S Pro Mini LED Series 2026 Specifications

Xiaomi TV S Pro Mini LED Series 2026 में 98 इंच की QD Mini LED 4K UHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट है, MEMC 4K 120Hz, 5,700 निट्स की पीक ब्राइटनेस, DCI-P3, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट है। स्क्रीन के चारों ओर काफी स्लिम बेजेल्स हैं। Xiaomi ने पहले TV S Pro Mini LED Series 2026 में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच मॉडल लॉन्च किए थे और अब 98 इंच मॉडल आया है। Xiaomi TV S Pro Mini LED सीरीज क्वाड-कोर Quad Cortex A73 CPU चिपसेट से लैस है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्ट टीवी Google TV पर काम करता है।

Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 मॉडल 880 डिमिंग जोन प्रदान करता है। इसमें Xiaomi Qingshan आई प्रोटेक्शन, एक फिल्ममेकर मेकर मोड और Xiaomi का विजुअल इंजन प्रो मिलता है, जो कम रिफ्लेक्शन टेक्नोलॉजी को शामिल करता है। ऑडियो सपोर्ट के लिए स्मार्ट टीवी में 2.1.2 ऑडी हरमन ट्यून्ड स्पीकर सेटअप है जिसमें दो 25W फुल रेंज और हाई-फ्रीक्वेंसी ऑडियो यूनिट है। वहीं एक 15W लो-फ्रीक्वेंसी यूनिट और दो 8W हाई-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6, तीन HDMI 2.1 पोर्ट, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक ईथरनेट पोर्ट शामिल हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  3. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  8. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  9. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  10. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.