55, 65, 75 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi TV S Mini LED लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi TV S75 में 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजॉल्यूशन और स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट है।

55, 65, 75 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi TV S Mini LED लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi TV S Mini LED में 75 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi TV S75 75-इंच की कीमत 3999 युआन (लगभग 49,014 रुपये) है।
  • Xiaomi TV S65 65-इंच की कीमत 2999 युआन (लगभग 36,760 रुपये) है।
  • Xiaomi TV S55 55-इंच की कीमत 2399 युआन (लगभग 29,425 रुपये) है।
विज्ञापन
Xiaomi ने हाल ही में मार्केट में Xiaomi TV S Mini LED सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल शामिल है। Xiaomi TV S Mini LED सीरीज डॉल्बी विजन और एटमॉस के साथ 25W स्टीरियो साउंड सिस्टम के साथ सिनेमैटिक माहौल प्रदान करती है। यहां हम आपको Xiaomi TV S Mini LED के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi TV S Mini LED सीरीज की कीमत और उपलब्धता


Xiaomi TV S75 75-इंच की कीमत 3999 युआन (लगभग 49,014 रुपये) है। Xiaomi TV S65 65 इंच की कीमत 2999 युआन (लगभग 36,760 रुपये) है। Xiaomi TV S55 55 इंच की कीमत 2399 युआन (लगभग 29,425 रुपये) है। Xiaomi TV S Mini LED सीरीज फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आने वाले समय में अन्य बाजारों में उपलब्ध होने की उम्मीद है।


Xiaomi TV S Mini LED सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi TV S Mini LED सीरीज में 55 इंच, 65-इंच और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Xiaomi TV S75 में 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजॉल्यूशन और स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट है। नया 75-इंच टीवी हाइपरओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसमें मिनी एलईडी डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले आमतौर पर हाई-एंड प्रोडक्ट में मिलती है। लगभग किसी भी कमी के बिना OLED के सभी लाभ प्रदान करती है। Xiaomi बेहतर विजुअल क्वालिटी के साथ-साथ बेस्ट ऑडियो क्वालिटी प्रदान करती है। 

Xiaomi TV S Mini LED सीरीज डॉल्बी विजन और एटमॉस के साथ 25W स्टीरियो साउंड सिस्टम के साथ सिनेमैटिक माहौल प्रदान करती है। Xiaomi के इस मॉडल में एचडीएमआई 2.1 कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें नेक्स्ट जनरेशन के गेमिंग फीचर्स का सपोर्ट करती है, जिससे गेमिंग लवर्स को लो लेटेंसी, हाई रिफ्रेश रेट और वीआरआर जैसे फायदे मिलते हैं, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है। इसके अलावा वाई-फाई 6 सपोर्ट के साथ बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। Xiaomi एक पावरफुल क्वाड-कोर A73 प्रोसेसर से लैस है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »