Xiaomi के तीनों स्मार्ट टीवी खरीदने का आज मौका

Xiaomi के स्मार्ट टीवी खरीदने से अगर आप चूक गए हैं तो आज फिर मौका है। मंगलवार को Mi LED Smart TV 4 और Mi LED Smart TV 4A के दोनों वेरिएंट बिक्री के लिए उतारे जाएंगे।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2018 10:10 IST
Xiaomi के स्मार्ट टीवी खरीदने से अगर आप चूक गए हैं तो आज फिर मौका है। मंगलवार को Mi LED Smart TV 4 और Mi LED Smart TV 4A के दोनों वेरिएंट बिक्री के लिए उतारे जाएंगे। आप इन्हें दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट मी.कॉम से खरीद सकते हैं। बता दें कि Xiaomi भारत में अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहती है। इसके लिए कंपनी रेग्युलर फ्लैश सेल के अलावा सरप्राइज़ सेल के ज़रिए भी अपने प्रोडक्ट की बिक्री कर रही है।

Xiaomi का कहना है कि ये टीवी 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट ऑफर करेंगे। इनमें से 80 फीसदी कॉन्टेंट हॉटस्टार, वूट, वूट किड्स, सोनी लिव, हंगामा प्ले, ज़ी5, सन नेक्स्ट, आल्ट, बालाजी, और फ्लिकस्ट्री जैसे सोर्स से मुफ्त में मुहैया करवाया जाएगा। ये स्मार्ट टीवी 15 भारतीय भाषाओं में कॉन्टेंट ऑफर करेंगी।
Advertisement
 

Mi TV 4A (43 इंच), Mi TV 4A (32 इंच) की कीमत और ऑफर

43 इंच वाले मी टीवी 4ए की बात करें तो इसकी कीमत 22,999 रुपये है। वहीं, 32 इंच वाला मी टीवी 4ए के लिए यूज़र को 13,999 रुपये चुकाने होंगे। लॉन्च ऑफर में जियोफाई कनेक्शन लेने पर 2,200 रुपये का तत्काल कैशबैक दिया जाएगा।
 

शाओमी मी टीवी 4ए

Mi TV 4A (43 इंच) स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी टीवी 4ए सीरीज़ को चीन में बीते साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में पेश किया गए मॉडल के स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हैं। 43 इंच में मॉडल में फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। इसमें एमलॉजिक टी962 प्रोसेसर के साथ माली 450 एमपी5 जीपीयू दिया गया है। स्मार्ट टीवी में 1 जीबी रैम है और इसकी स्टोरेज 8 जीबी है।

43 इंच के शाओमी मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक एवी कंपोनेट पोर्ट, एक एस/पीडीआईएफ ऑडियो पोर्ट, एक एंटिना पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक पोर्ट है।
Advertisement

शाओमी ने 43 इंच टेलीविज़न में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी होने की बात बताई है। ऑडियो को भारत के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह 11 बटन वाले मी रीमोट के साथ आता है जिसका इस्तेमाल टेलीविज़न के साथ सेट टॉप बॉक्स को नियंत्रित करना संभव है। ऐसा 299 रुपये के मी आर केबल के जरिए संभव हो पाएगा। यह वॉयस कंट्रोल फीचर से लैस है।
Advertisement
 

Mi TV 4A (32 इंच)  स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी टीवी 4ए का 32 इंच मॉडल एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है जिसका व्यूइंग एंगल  178 डिग्री है। इसमें एमलॉजिक 962-एसएक्स चिपसेट के साथ माली 450 एमपी3 जीपीयू, 1 जीबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

32 इंच के शाओमी मी टीवी 4ए के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, दो एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक S/PDIF ऑडियो पोर्ट और एक एंटिना पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

32 इंच के मी टीवी 4ए में दो 5 वॉट के स्पीकर हैं। स्टैंड के साथ टेलीविज़न सेट का डाइमेंशन 733x478x180 मिलीमीटर है और वज़न 3.94 किलोग्राम है। यह इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल के साथ आते हैं और वॉयस इनपुट को सपोर्ट नहीं करता।
 

Mi TV 4 स्पेसिफिकेशन और फीचर

भारत में मी टीवी 4 का 55 इंच वाला वेरिएंट आया है। यह 4K (3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन) से लैस है और एचडीआर को सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसका 60 हर्ट्ज़ वाला पैनल 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल देता है। यह 64 बिट वाले क्वाड कोर ऐमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए 53 प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें माली-टी830 ग्राफिक्स भी जोड़ा गया है। इस स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 8 जीबी है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो मी टीवी 4 में 3 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी (3.0 व 2.0) पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा एक एथरनेट पोर्ट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट, डुअल बैंड (2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.0 के विकल्प इसमें जोड़े गए हैं।

शाओमी ने इस स्मार्ट टीवी को डोल्बी प्लस डीटीएस सिनेमा ऑडियो क्वालिटी से लैस रखा है। इसमें 8 वॉट के डक्ट इनवर्टिड स्पीकर और मी-यूआई आधारित एआई पैचवॉल है, जो खास तौर से भारतीय बाज़ार के लिए तैयार किया गया है। पैचवॉल यूज़र इंटरफेस यूज़र को यूनिवर्सल सर्च जैसे फीचर देता है, वहीं साथ में दिया जाने वाला मी रिमोट सेट-टॉप बॉक्स को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होगा। इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर भी है। साथ ही 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट इसमें उपलब्ध रहेगा। इसमें 15 इंडिक भाषाएं भी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.