Xiaomi Smart TV X-सीरीज 43, 50, 55 और इंच डिस्प्ले में लॉन्च, फ्री मिलेगा 200 लाइव चैनल का एक्सेस

Xiaomi Smart TV X-सीरीज 43 इंच मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं 50 इंच मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart TV X-सीरीज 43 इंच मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है।
  • Xiaomi Smart TV X-सीरीज में 43, 50, 55 और 65 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • शाओमी एक्स-सीरीज स्मार्ट टीवी क्वाड कोर चिपसेट के साथ आते हैं।

Xiaomi Smart TV X Series में 43 इंच की डिस्पले है।

Photo Credit: Gadgets 360

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में Redmi 12 सीरीज स्मार्टफोन के साथ X-सीरीज के नए स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिए हैं। शाओमी के नए Smart TV X-सीरीज 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले ऑप्शन में उपलब्ध हैं। यहां हम आपको Xiaomi X सीरीज के नए स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Smart TV X-सीरीज की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Smart TV X-सीरीज 43 इंच मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं 50 इंच मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है। 55 इंच मॉडल को 37,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा 65 इंच मॉडल 58,999 रुपये में उपलब्ध है। उपलब्धता के मामले में शाओमी के नए स्मार्ट टीवी ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Mi.com और शाओमी रिटेल पर 4 अगस्त से उपलब्ध होंगे। बैंक ऑफर के तहत ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है।


Xiaomi Smart TV X-सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi Smart TV X-सीरीज में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिनका रेजोल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। ये सभी डीवी डॉल्बी विजन का सपोर्ट करते हैं। Xiaomi TV स्क्रीन पर कंटेंट के कंट्रास्ट और ब्राइटनेस को ट्यून करने के लिए एक विविड पिक्चर इंजन का इस्तेमाल करता है। प्रोसेसर की बात करें तो शाओमी स्मार्ट टीवी क्वाड कोर चिपसेट के साथ आते हैं और Google TV OS पर काम करते हैं। साउंड सिस्टम के लिए ये टीवी 30W आउटपुट प्रदान करते हैं, जिसके साथ डॉल्बी और डीटीएस का सपोर्ट भी मिलता है। शाओमी स्मार्ट टीवी कनेक्टिविटी के मामले में ड्यूल बैंड वाई-पाई, दो यूएसबी पोर्ट और 3 एचडीएमआई पोर्ट से लैस है।


Advertisement
PatchWall+ इंटीग्रेशन है विशेषता


PatchWall+ इंटीग्रेशन यूजर्स के लिए मनोरंजन के बेहतर विकल्प प्रदान करता है। पैचवॉल+ के जरिए 200 से ज्यादा फ्री लाइव चैनल उपलब्ध हैं, जो यूजर्स को एंटरनेटमेंट कंटेंट प्रदान करते हैं। इसके अलावा पैचवॉल+ की कई कैटेगरी और आसान यूआई एक बेहतर ब्राउजिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। पैचवॉल+ एक्सपीरियंस सभी Xiaomi टीवी पर फ्री उपलब्ध होगा। 
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.