Xiaomi Smart Door Lock 2 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Xiaomi Smart Door Lock 2 में एक नई तैयार की गई ऑटोमैटिक लॉक बॉडी है जो कि नॉयज रिडक्शन प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 नवंबर 2023 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Door Lock 2 की कीमत 1,299 युआन (लगभग 14,820 रुपये) है।
  • Xiaomi Smart Door Lock 2 में एक नई तैयार की गई ऑटोमैटिक लॉक बॉडी है।
  • Xiaomi Smart Door Lock 2 8 ड्राई बैटरियों से लैस है।

Xiaomi Smart Door Lock 2 में 8 ड्राई बैटरियां दी गई हैं।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी टेक दिग्गज Xiaomi ने Xiaomi Smart Door Lock 2 लॉन्च किया है। शाओमी स्मार्ट डोर लॉक 2 एक MIJIA सिक्योरिटी चिप से लैस है जो यूजर्स को निजी डाटा जैसे फिंगरप्रिंट और पासवर्ड को लोकल तौर पर एन्क्रिप्टेड में स्टोर करने की अनुमति प्रदान करता है। इस प्रकार डाटा को एक्सटरल तौर पर पढ़ा या डिक्रिप्ट नहीं किया जा सकता है।  यहां हम आपको Xiaomi Smart Door Lock 2 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Smart Door Lock 2 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Smart Door Lock 2 की कीमत 1,299 युआन (लगभग 14,820 रुपये) है। यह लॉक आधिकारिक तौर पर 10 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Xiaomi Smart Door Lock 2 के फीचर्स


फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Smart Door Lock 2 में एक नई तैयार की गई ऑटोमैटिक लॉक बॉडी है जो कि नॉयज रिडक्शन प्रदान करती है। यह टेक्नोलॉजी पूरी तरह से Xiaomi द्वारा तैयार की गई है। यह लॉक Xiaomi के सेल्फ-डेवलप नॉयज रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ दरवाजा बंद करते हुए शोर को 12dB और दरवाजा खोलते हुए 13dB तक कम कर देते हैं। डू नॉट डिस्टर्ब मोड को ऑन करने से प्रॉम्प्ट साउंड भी बंद हो सकता है और अलार्म साउंड कम हो सकता है। लॉक बॉडी को लॉक बॉडी के स्टेटस को रियल टाइम में मॉनिटर करने के लिए कई सेंसर के साथ भी इंटीग्रेटेड किया गया है। यह एक डायरेक्ट प्लग-इन सी-लेवल लॉक कोर से लैस है। अनलॉक करने के मामले में शाओमी स्मार्ट डोर लॉक 2 AI फिंगरप्रिंट रिकग्निशन, लॉन्ग टर्म पासवर्ड, वन टाइम पासवर्ड, ब्लूटूथ, शाओमी मोबाइल फोन, शाओमी वॉच, एन्क्रिप्टेड एनएफसी डोर कार्ड और मैकेनिकल की का सपोर्ट करता है।

यह नई जनरेशन की सेमीकंडक्टर फिंगरप्रिंट रिकग्निशन टेक्नोलॉजी और एक इनबिल्ट AI एल्गोरिदम के साथ आता है। Xiaomi का यह भी दावा है कि फिंगरप्रिंट रिकग्निशन स्पीड≤0.5 सेकंड है, फाल्स रिकग्निशन रेट ≤0.001% है और ऑथेंसिटी रिजेक्शन रेट ≤0.52% है। इसके अलावा यूजर्स ड्यूरेस फिंगरप्रिंट्स को प्री-सेट भी कर सकते हैं। किसी संकट की स्थिति में यूजर्स प्रीसेट फोन नंबर पर एक साइलेंट कॉल नोटिफिकेशन बनाने के लिए ड्यूरेस फिंगरप्रिंट फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। डोर लॉक ब्लूटूथ + वाई-फाई ड्यूल प्रोटोकॉल का भी सपोर्ट करता है। यूजर्स ब्लूटूथ मेश गेटवे डिवाइस का इस्तेमाल किए बिना MIJIA ऐप के जरिए डोर लॉक के अलार्म नोटिफिकेशन और ऑपरेशन लॉग को दूर से देख सकते हैं। यूजर्स परिवार के मेंबर्स के साथ डोर लॉक डिवाइस मैनेजमेंट राइट्स भी शेयर कर सकते हैं, जिससे परिवार के मेंबर्स के लिए डोर लॉक मैनेज करना आसान हो जाता है।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो डोर लॉक 8 ड्राई बैटरियों से लैस है और इसे 1 साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी कम होने पर यह यूजर को रिमाइंडर प्रदान करेगा। बैटरी पूरी तरह से खत्म होने पर यूजर्स टेंप्रेरी अनलॉकिंग को पूरा करने के लिए डोर लॉक को इमरजेंसी पावर सप्लाई प्रदान करने के लिए टाइप-सी पावर बैंक का भी उपयोग कर सकते हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.