शाओमी का यह प्रोडक्ट रखेगा हवा की क्वालिटी पर नज़र, बुधवार को होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2016 15:54 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के इस छोटे डिवाइस की जानकारी वीबो पर दी गई
  • इस डिवाइस में एयर क्वालिटी, बैटरी और वाई-फाई सिग्नल का पता कर सकते हैं
  • इसे शाओमी के मीजिया क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है
शाओमी अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो में एक और प्रोडक्ट जोड़ने वाली है। बुधवार को कंपनी एक एयर क्वालिटी मॉनिटर पेश करेगी। चीनी कंपनी ने अपने वीबो अकाउंट पर एक टीज़र जारी कर इस एयर क्वालिटी मॉनिटर के लॉन्च के संकेत दिए हैं। एयर क्वालिटी टेस्टर को कंपनी के मीजिया क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर सुबह साढ़े सात बजे लॉन्च किया जाएगा।

इस टी़ज़र तस्वीर में एक छोटी चौकोर डिवाइस डिवाइस को एक टेबल पर रखा देखा जा सकता है। इसके डिस्प्ले पर एयर क्वालिटी मीटर, बैटरी सिग्नल और वाई-फाई सिग्नल दिख रहा है। यह डिवाइस शाओमी के प्रोडक्ट कैटेगरी में मी एयर प्यूरिफायर फैमिली को ज्वॉइन करेगा। मी एयर प्यूरिफायर के साथ यूज़र को एयर क्वालिटी जांचने के लिए एक अलग ऐप को एक्सेस करना होता है और अब लगता है इस डिवाइस से ऐसा करना आसान हो जाएगा। इस डिवाइस से ऐप में जाए बिना ही एयर क्वालिटी से जुड़ी सारी जानकारियां मिल जाएंगी। इस डिवाइस से जुड़ी ज्यादा जानकारी बुधवार को लॉन्च के समय ही मिलने की उम्मीद है।
 

शाओमी ने दो मी एयर प्यूरिफायर वेरिएंट जारी किए हैं। सितंबर में इसका दूसरा वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया था। 9,999 रुपये की कीमत वाला यह पहला स्मार्ट होम प्रोडक्ट है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। हाल ही में दीवाली सेल के तहत इसकी बिक्री भी हुई थी। शाओमी ने मी नोट 2 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था। इस फोन में 6 जीबी रैम और दो तरफ कर्व्ड डिज़ाइन है।

अब, कंपनी के दो नए स्मार्टफोन रेडमी 4 और रेडमी 4ए का भी पता चला है। इन दोनों स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से इनके स्पेसिफिकेशन व तस्वीरें लीक हुईं हैं। पूरी तरह मेटल बॉडी वाले इन स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, एक फिंगरप्रिंट सेंसर और दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.