Xiaomi भारत में 16 दिसंबर को लॉन्च कर सकती है QLED 4K टीवी, Mi TV 5 Pro की है संभावना

Mi TV 5 Pro भारत में Xiaomiद्वारा लॉन्च किया जाने वाला सबसे प्रीमियम टेलीविज़न होगा और यह Mi TV 4X सीरीज़ की तुलना में काफी हाई होगा, जो कि अभी भारत में सबसे ज्यादा महंगी टीवी सीरीज़ है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2020 16:57 IST
ख़ास बातें
  • भारत में 16 दिसंबर को नया टीवी लॉन्च करेगी Xiaomi
  • यह Mi TV 5 Pro टीवी हो सकता है
  • भारत में लॉन्च होने वाला सबसे प्रीमियम स्मार्ट टीवी होगा
‘Quantum Leaps Ahead' टैगलाइन के साथ हाल ही में सामने आए टीज़र के बाद अब आखिरकार Xiaomi ने भारत में नए 4K QLED टीवी लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह लॉन्च 16 दिसंबर को किया जाएगा। Mi India ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें कंपनी ने नए प्रोडक्ट लॉन्च कंफर्म किया है, इसके साथ ही कंपनी ने घोषणा में तारीख और समय की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है। हालांकि, पोस्ट में प्रोडक्ट के नाम की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Mi TV 5 Pro हो सकता है, जो कि पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। इस टीवी में क्वांटम-डॉट एलईडी डिस्प्ले दिया गया था।

इसके अलावा, अन्य जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन Xiaomi घोषणा से तो यह साफ हो गया है कि अधिक प्रीमियम टेलीविज़न सेगमेंट में नई एंट्री की जाएगी। इसमें रेगुलर एलईडी डिस्प्ले पैनल पर एक और कदम आगे बढ़ाया जाएगा और QLED TV में क्वांटम डॉट लेयर को फीचर किया जाएगा, जो कि ब्राइटनेस और कलर्स में सुधार लाकर अधिक पिक्चर प्रफोर्मेंस प्रदान करती है।

इस लॉन्च के साथ शाओमी की टक्कर भारतीय मार्केट में Samsung, TCL और OnePlus जैसे ब्रांड्स से होगी, जिनके पहले से ही QLED  मॉडल्स मार्केट में उपलब्ध हैं। TCL 55C715 QLED TV, जिसकी कीमत 55,990 रुपये है। हालांकि, शाओमी की कीमत के लिहाज़ से माना जा रहा है कि कंपनी मार्केट में अपने पहले QLED मॉडल के रूप में किफायती टीवी पेश करने वाली है।
 

Mi TV 5 Pro price and specifications

मी टीवी 5 प्रो को चीन में नवंबर 2019 को लॉन्च किया गया था। यह टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के स्क्रीन साइज़ में आया था। मी टीवी 5 प्रो की कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 41,700 रुपये) से शुरू होती है।
Advertisement

भारत में मी टीवी 5 प्रो के 55 इंच वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये हो सकती है। इसके अलावा, इस टीवी में एचडीआर सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, भारत में लॉन्च होने वाला टीवी एंड्रॉयड टीवी पर काम कर सकता है, जिसमें पैचवॉल लॉन्चर भी मिल सकता है।

मी टीवी 5 प्रो में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है, जो भारत में सबसे प्रीमियम स्मार्ट टीवी पर दिए जाने वाले ऑफर से काफी ज्यादा है। यह भारत में शाओमी द्वारा लॉन्च किया जाने वाला सबसे प्रीमियम टेलीविज़न होगा और यह Mi TV 4X सीरीज़ की तुलना में काफी हाई होगा, जो कि अभी भारत में सबसे ज्यादा महंगी टीवी सीरीज़ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  13. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.