Xiaomi का Redmi Smart TV शानदार डिजाइन, Fire TV OS 7 के साथ Amazon पर टीज़, इस दिन होगा लॉन्च

Redmi का नया Smart TV कंपनी की ओर से 14 मार्च को लॉन्च होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2023 08:30 IST
ख़ास बातें
  • Redmi का नया Smart TV कंपनी की ओर से 14 मार्च को लॉन्च होने वाला है।
  • यह Fire OS 7 ऑपरेटेड टीवी होगा।
  • टीवी में बेजल लेस डिजाइन होगा जिससे यह बेहद शानदार लुक के साथ आएगा।

कंपनी ने F2 Fire TV को 55 इंच तक साइज में पिछले साल यूरोप में लॉन्च किया था।

Xiaomi की ओर से इसकी सब ब्रैंड Redmi का नया स्मार्ट जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से स्मार्ट TV के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इसका टीजर कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी कर दिया है। यह टीवी Amazon पर लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट की लिस्टिंग में टीवी के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस टीवी में कंपनी कौन से खास फीचर्स और डिजाइन पेश करने वाली है। 

Redmi का नया Smart TV कंपनी की ओर से 14 मार्च को लॉन्च होने वाला है। Xiaomi ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसे टीज कर दिया है। टीवी Amazon के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। स्मार्ट TV की Amazon लिस्टिंग में इसके स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। जिसके मुताबिक यह Fire OS 7 ऑपरेटेड टीवी होगा। टीवी में बेजल लेस डिजाइन होगा जिससे यह बेहद शानदार लुक के साथ आएगा। इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट होगा। साथ ही डुअल बैंड वाइफाई, मीराकास्ट और एयरप्ले का सपोर्ट भी दिया जाएगा। 
 

Advertisement
कंपनी का ये पहला टीवी होगा जिसे Fire OS के साथ पेश किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने एमेजॉन के साथ भागीदारी की है। Xiaomi के टीवी इससे पहले Android TV OS के साथ लॉन्च किए जा रहे थे। कंपनी ने एमेजॉन के Fire OS के साथ पिछले साल टीवी लॉन्च की शुरुआत की थी जब ब्रैंड ने F2 Fire TV को 55 इंच तक साइज में लॉन्च किया था। ये टीवी 4K रेजॉल्यूशन के साथ-साथ HDR 10 सपोर्ट के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट के साथ-साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट भी इनमें मिलता है।

Xiaomi F2 Fire TV एमेजॉन के फायर टीवी प्लेटफॉर्म पर रन करता है। इस मामले में Google TV अन्य प्रमुख प्रोपेरिएटी सॉल्यूशन में से एक है। इसे टीवी पर उपलब्ध सभी फीचर्स को लागू करने के लिए अमेजन अकाउंट की जरूरत नहीं है। यह Amazon Alexa वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। Xiaomi F2 Fire TV मॉडल 2GB RAM और 16GB स्टोरेज से लैस हैं। टीवी की कैपेसिटी स्ट्रीमिंग सर्विस को इंस्टॉल करने के लिए सही है और स्पेक्ट्रम के मामले में कम है। Xiaomi F2 सीरीज को भारत में Redmi ब्रैंडिंग के तहत लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.