75 इंच बड़े 4K डिस्प्ले के साथ Redmi Smart TV A75 2025 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 09:34 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में 2GB रैम, और 32GB स्टोरेज दी गई है।
  • इसमें 178 डिग्री तक व्यूइंग एंगल मिलता है।
  • Xiaomi TV कंपनी के HyperOS पर रन करता है।

Redmi Smart TV A75 2025 में डुअल 10W स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

Photo Credit: Xiaomitime

Xiaomi ने नया Redmi Smart TV A75 2025 Energy-Saving Edition घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से भी पता चलता है, यह टीवी 2025 एडिशन है और एनर्जी सेविंग TV डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया गया है। टीवी में 75 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3840×2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 178 डिग्री तक व्यूइंग एंगल मिलता है। टीवी में 2GB रैम, और 32GB स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Redmi Smart TV A75 2025 Edition price

Redmi Smart TV A75 2025 Energy-Saving Edition को कंपनी ने चीन में लॉन्च (via) किया है। मार्केट में इसकी कीमत 2999 युआन (लगभग 35,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Redmi Smart TV A75 2025 Edition specifications

Redmi Smart TV A75 2025 में 75 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 3840×2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। रेडमी के इस टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जिसे 144Hz Gaming Mode के जरिए चालू किया जा सकता है। इसमें 178 डिग्री तक व्यूइंग एंगल मिलता है। टीवी में 2GB रैम, और 32GB स्टोरेज दी गई है। इसमें डायरेक्ट बैकलाइटिंग दी गई है जिससे ब्राइटनेस काफी बढ़ जाती है। 

Xiaomi TV कंपनी के HyperOS पर रन करता है। इसमें Cortex-A35 क्वाड कोर CPU और G31 MP2 GPU दिया गया है। कंपनी ने इसमें एक और खास सुविधा दी है। अगर यूजर विज्ञापन को नहीं देखना चाहता है तो कस्टमर सपोर्ट के माध्यम से विज्ञापनों को डिसेबल करवाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz), दो HDMI पोर्ट, दो USB  पोर्ट, एक AV इनपुट पोर्ट, और एक ईथरनेट पोर्ट दिया गया है। 
Advertisement

Redmi Smart TV A75 2025 में डुअल 10W स्टीरियो स्पीकर्स मिल जाते हैं। इसमें Xiaomi का AI असिस्टेंट भी सपोर्टेड जिससे डिवाइस को हैंड्स फ्री भी इस्तेमाल किया जा सकता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  3. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.