Xiaomi ने लॉन्च किया गजब डिवाइस, घर को महकाने में करेगा मदद, 50 घंटे की बैटरी लाइफ

Xiaomi ने चीन में Xiaomi Mijia Smart Aroma Diffuser Set को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Mijia Smart Aroma Diffuser Set को लॉन्च किया है।
  • Xiaomi Mijia Smart Aroma Diffuser Set की कीमत 149 युआन है।
  • Xiaomi Mijia Smart Aroma Diffuser Set में एक कॉम्पैक्ट डिजाइन है।

Xiaomi Mijia Smart Aroma Diffuser Set में 135 मिलीलीटर फ्रेगरेंस लिक्विड कैपेसिटी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में अपने स्मार्ट होम लाइनअप में एक नया एडिशन जोडते हुए Xiaomi Mijia Smart Aroma Diffuser Set को लॉन्च किया है। मिजिया स्मार्ट अरोमा डिफ्यूजर मिजिया ऐप का सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स फ्रेगरेंस डिफ्यूजन को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए Mijia Smart Aroma Diffuser Set के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi Mijia Smart Aroma Diffuser Set Price


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia Smart Aroma Diffuser Set की कीमत 149 युआन (लगभग 1,681 रुपये) है। यह स्मार्ट होम डिवाइस अब JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। 


Advertisement
Xiaomi Mijia Smart Aroma Diffuser Set Specifications


Xiaomi Mijia Smart Aroma Diffuser Set में एक कॉम्पैक्ट और सिलेंड्रिकल डिजाइन दिया गया है। यह हाई क्वालिटी पीपी मैटेरियल से तैयार किया गया है, जो ड्यूराबिलिटी प्रदान करता है। डिफ्यूजर 135 मिलीलीटर फ्रेगरेंस लिक्विड कैपेसिटी से लैस है और एक सीडर ग्रीन टी सेंट प्रदान करता है, जिसमें नाशपाती, चमेली और देवदार की लकड़ी जैसे टॉप, मिडिल और बेस नोट्स का ब्लेंड शामिल है। डाइमेंशन की बात करें डिफ्यूजर की लंबाई 74 मिमी, चौड़ाई 74  मिमी, मोटाई 122 मिमी और वजन 293 ग्राम है। डिफ्यूजर का स्मार्ट फ्रेगरेंस कंट्रोल यूजर्स को तीन लेवल के जरिए इंटेंसिटी को एडजेस्ट करने की अनुमति देता है। प्रत्येक लेवल एक खास स्प्रे ड्यूरेशन से मेल खाता है, जो हर 10 से 20 मिनट में 2 सेकंड तक होता है, जो यूजर्स की प्राथमिकताओं के आधार पर फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है।

मिजिया स्मार्ट अरोमा डिफ्यूजर मिजिया ऐप का सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स फ्रेगरेंस डिफ्यूजन को कंट्रोल कर सकते हैं और 15 सेंट कॉम्बिनेशन में से चुन सकते हैं। इसमें 16 मिलियन कलर्स के साथ एंबिएंट लाइटिंग भी है जो टिमटिमाती मोमबत्ती की जैसी रोशनी प्रदान करती है। डिफ्यूजर में माइक्रोवेव मोशन सेंसिंग टेक्नोलॉजी है, जो 120° रेंज के अंदर दो मीटर तक की हलचल का पता लगाती है। यह मोशन का पता लगने पर तीन सेकंड के लिए सेंट छोड़ती है। हालांकि, यह फीचर डिफॉल्ट रूप से डिसेबल है और इसे ज्यादा बेहतर इस्तेमाल के लिए ऐप के जरिए एक्टिव किया जा सकता है।
Advertisement

इसके अलावा डिफ्यूजर Xiaomi के हाइपरओएस कनेक्ट के साथ इंटीग्रेट होता है, जिससे Xiaomi AI स्पीकर और अन्य स्मार्ट डिवाइसेज के साथ बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। यह टाइप-सी चार्जिंग का सपोर्ट करता है, जो रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ 5V इनपुट पर काम करता है। एक बार चार्ज करने पर डिवाइस कम सेंट लेवल पर 50 दिनों तक या एंबिएंट लाइट होने पर 6 घंटे तक काम कर सकता है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए डिफ्यूजर लो पावर ब्लूटूथ का सपोर्ट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.