Xiaomi ने लॉन्च किया नया Mijia Fresh Air Pro एयर कंडीशनर, कूलिंग और हीटिंग दोनों के लिए बेस्ट

Xiaomi ने अपना नया एयर कंडीशनर Xiaomi Mijia Fresh Air Pro सिंपल व्हाइट 1.5 एचपी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2024 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Fresh Air Pro सिंपल व्हाइट 1.5 एचपी लॉन्च किया है।
  • Xiaomi Mijia Fresh Air Pro Air Conditioner की कीमत 3,999 युआन है।
  • Xiaomi Mijia Fresh Air Pro AC में 1.5 HP वॉल-माउंटेड स्प्लिट यूनिट है।

Xiaomi Mijia Fresh Air Pro में 1.5 HP वॉल-माउंटेड स्प्लिट यूनिट है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपना नया एयर कंडीशनर Xiaomi Mijia Fresh Air Pro सिंपल व्हाइट 1.5 एचपी लॉन्च किया है। Mijia Fresh Air Pro AC की कैपेसिटी 1.5 टन है। इस एसी का उद्देश्य बेहतर कूलिंग और हीटिंग परफॉर्मेंस प्रदान करना है। आइए Xiaomi Mijia Fresh Air Pro एयर कंडीशनर के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi Mijia Fresh Air Pro Air Conditioner Price


Xiaomi Mijia Fresh Air Pro Air Conditioner की कीमत 3,999 युआन (लगभग 47,249 रुपये) है, जिसे शुरुआती ऑफर के साथ 3,599 युआन (लगभग 42,541 रुपये) में खरीदा जा सकता है। नया एसी खरीदने के लिए 8 बजे CST पर उपलब्ध होगा।


Xiaomi Mijia Fresh Air Pro Air Conditioner Specifications


Xiaomi Mijia Fresh Air Pro AC में 1.5 HP वॉल-माउंटेड स्प्लिट यूनिट है जो कूलिंग और हीटिंग दोनों का सपोर्ट करता है। इसमें ज्यादा एफिशिएंट ऑपरेशन के लिए एक वेरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव की सुविधा है, जो 5.65 के APF के साथ सुपर फर्स्ट क्लास एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग का दावा करता है। यह मॉडल तेजी से 30 सेकंड में ठंडा कर सकता है और 60 सेकंड में गर्म कर सकता है, जिससे यह एक्स्ट्रीम क्लाइमेट के लिए बेस्ट बन जाता है। गर्म करने के लिए 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर ठंडा करने के लिए 65 डिग्री सेल्सियस तक जाता है। इसकी कूलिंग कैपेसिटी 3,520W और हीटिंग कैपेसिटी 5,110W है, इनडोर यूनिट हाई पावर मोड में 36-42 dB (A) के बीच काम करती है, जो एक क्वाइट अनुभव प्रदान करती है।

यूनिट एक ड्यूल सिलेंडर कंप्रेसर है जो लो फ्रीक्वेंसी पर स्टेबिलिटी को 30% तक बढ़ाती है, बेहतर ओवरलोड प्रोटेक्शन प्रदान करती है। सिंगल सिलेंडर कंप्रेसर की तुलना में ऑवरऑल लाइफस्पेन बढ़ाती है। इसके अलावा इसमें फास्ट कूलिंग और हीटिंग परफॉर्मेंस के लिए 82% के बढ़े हुए हीट एक्सचेंज एरिया के साथ एक ड्यूल रो कंडेनसर की सुविधा है। एसी Xiaomi के लिंग्युन एआई इंजन के साथ आता है जो सराउंड कंडीशन के आधार पर इंटेलीजेंट तरीके से अपने मोड को ए़डजेस्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इनडोर यूनिट की लंबाई 965 मिमी, चौड़ाई 325 मिमी, मोटाई 215 मिमी और वजन 13 किलोग्राम है। वहीं आउटडोर यूनिट की लंबाई 860 मिमी, चौड़ाई 551 मिमी, मोटाई 331 मिमी और वजन 28 किलोग्राम है। यह यूनिट 16-20 स्क्वायर मीटर के कमरे के साइज का सपोर्ट करती है जो कि इसे मिड साइज के एरिया को बेस्ट बनाती है।
Advertisement

फ्रेश एयर प्रो 60m²/h एयर वाल्युम सिस्टम और 4 लेयर HEPA प्यूरिफिकेशन के साथ पूरे घर में बेहतर वेंटिलेशन प्रदान करता है, जो 99% बैक्टीरिया, वायरस, पोलेन और 93% फॉर्मेल्डिहाइड को हटा देता है। इसमें हाई स्टरलाइजेशन के लिए आयन प्यूरिफिकेशन है, यह 18dB पर साइलेंट ऑपरेशन करता है और इसमें 99% PM2.5, CO और TVOC प्रदूषकों को खत्म करने के लिए एक फ्रेश एयर फंक्शन शामिल है। इसके अलावा इसमें एआई बेस्ड क्लाउड एल्गोरिदम फीचर है जो लॉन्ग टर्म एनर्जी सेविंग और सटीक टेंप्रेचर कंट्रोल को बढ़ाती है। यूनिट Xiaomi HyperOS कनेक्ट का सपोर्ट करती है, जो मिजिया ऐप, जिओ एआई वॉयस असिस्टेंट और एनएफसी बेस्ड टैप-टू-कंट्रोल फंक्शन के जरिए कंट्रोल करती है। यह डिवाइस Xiaomi Home इकोसिस्टम के साथ कंपेटिबल है, जिसमें लगातार ऑप्टिमाइजेशन के लिए OTA अपडेट की सुविधा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.