शाओमी के सस्ते स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज

भारत में लॉन्च होने के बाद शाओमी के सस्ते स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। शाओमी मी टीवी4ए सीरीज़ के स्मार्ट टीवी मंगलवार को फ्लिपकार्ट, मी.कॉम और मी होम स्टोर पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 13 मार्च 2018 11:39 IST
ख़ास बातें
  • भारत में लॉन्च के बाद शाओमी के सस्ते स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज
  • सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू
  • 55 इंच वाला शाओमी मी टीवी 4 भी इन बजट स्मार्ट टीवी के साथ बिकेगा आज

भारत में लॉन्च होने के बाद शाओमी के सस्ते स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। शाओमी मी टीवी4ए सीरीज़ के स्मार्ट टीवी मंगलवार को फ्लिपकार्ट, मी.कॉम और मी होम स्टोर पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। ये स्मार्ट टीवी 32 इंच और 43 इंच वैरिएंट में बिकेंगे। साथ ही 55 इंच वाला शाओमी मी टीवी 4 भी इन बजट स्मार्ट टीवी के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आज जो यूज़र इसे खरीदने से चूकते हैं, उनके लिए अगली सेल 16 मार्च को होगी, जिसमें ये स्मार्ट टीवी दोबारा बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।

शाओमी ने मी टीवी4ए सीरीज़ को भारत में मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए सीरीज़ के नाम से उतारा है। इसी तरह शाओमी मी टीवी 4 सीरीज़ को भारतीय बाज़ार में मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4 नाम दिया गया है। शाओमी का कहना है कि इन टीवी से यूज़र को 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट मिलेगा, जिसमें से 80 फीसदी कॉन्टेंट मुफ्त में (हॉटस्टार, वूट, वूट किड्स, सोनी लिव, हंगामा प्ले, ज़ी5, सन एनएक्सटी, एएलटी बालाजी, वियू, टीवीएफ, फ्लिकस्ट्री के ज़रिए) उपलब्ध करवाया जाएगा। कॉन्टेंट का मज़ा 15 भारतीय भाषाओं में उठाया जा सकेगा।

Advertisement
 

मी टीवी 4ए (43 इंच), मी टीवी 4ए (32 इंच) की कीमत और लॉन्च ऑफर

43 इंच वाले मी टीवी 4ए की बात करें तो इसकी कीमत 22,999 रुपये है। वहीं, 32 इंच वाला मी टीवी 4ए के लिए यूज़र को 13,999 रुपये चुकाने होंगे। लॉन्च ऑफर में जियोफाई कनेक्शन लेने पर 2,200 रुपये का तत्काल कैशबैक दिया जाएगा।
 

Xiaomi 43-Inch Mi TV 4A के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी टीवी 4ए सीरीज़ को चीन में बीते साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में पेश किया गए मॉडल के स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हैं। 43 इंच में मॉडल में फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। इसमें एमलॉजिक टी962 प्रोसेसर के साथ माली 450 एमपी5 जीपीयू दिया गया है। स्मार्ट टीवी में 1 जीबी रैम है और इसकी स्टोरेज 8 जीबी है।

43 इंच के शाओमी मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक एवी कंपोनेट पोर्ट, एक एस/पीडीआईएफ ऑडियो पोर्ट, एक एंटिना पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक पोर्ट है।

Advertisement

शाओमी ने 43 इंच टेलीविज़न में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी होने की बात बताई है। ऑडियो को भारत के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह 11 बटन वाले मी रीमोट के साथ आता है जिसका इस्तेमाल टेलीविज़न के साथ सेट टॉप बॉक्स को नियंत्रित करना संभव है। ऐसा 299 रुपये के मी आर केबल के जरिए संभव हो पाएगा। यह वॉयस कंट्रोल फीचर से लैस है।

 

शाओमी मी टीवी 4ए (32 इंच)

शाओमी 32 इंच मी टीवी 4ए के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी टीवी 4ए का 32 इंच मॉडल एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है जिसका व्यूइंग एंगल  178 डिग्री है। इसमें एमलॉजिक 962-एसएक्स चिपसेट के साथ माली 450 एमपी3 जीपीयू, 1 जीबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।
Advertisement

32 इंच के शाओमी मी टीवी 4ए के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, दो एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक S/PDIF ऑडियो पोर्ट और एक एंटिना पोर्ट शामिल हैं।

32 इंच के मी टीवी 4ए में दो 5 वॉट के स्पीकर हैं। स्टैंड के साथ टेलीविज़न सेट का डाइमेंशन 733x478x180 मिलीमीटर है और वज़न 3.94 किलोग्राम है। यह इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल के साथ आते हैं और वॉयस इनपुट को सपोर्ट नहीं करता।
Advertisement
 

मी टीवी4 (55 इंच) स्पेसिफिकेशन और फीचर  

भारत में मी टीवी 4 का 55 इंच वाला वेरिएंट आया है। यह 4K (3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन) से लैस है और एचडीआर को सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसका 60 हर्ट्ज़ वाला पैनल 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल देता है। यह 64 बिट वाले क्वाड कोर ऐमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए 53 प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें माली-टी830 ग्राफिक्स भी जोड़ा गया है। इस स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 8 जीबी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो मी टीवी 4 में 3 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी (3.0 व 2.0) पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा एक एथरनेट पोर्ट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट, डुअल बैंड (2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.0 के विकल्प इसमें जोड़े गए हैं।
Advertisement

शाओमी ने इस स्मार्ट टीवी को डोल्बी प्लस डीटीएस सिनेमा ऑडियो क्वालिटी से लैस रखा है। इसमें 8 वॉट के डक्ट इनवर्टिड स्पीकर और मी-यूआई आधारित एआई पैचवॉल है, जो खास तौर से भारतीय बाज़ार के लिए तैयार किया गया है। पैचवॉल यूज़र इंटरफेस यूज़र को यूनिवर्सल सर्च जैसे फीचर देता है, वहीं साथ में दिया जाने वाला मी रिमोट सेट-टॉप बॉक्स को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होगा। इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर भी है। साथ ही 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट इसमें उपलब्ध रहेगा। इसमें 15 इंडिक भाषाएं भी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.