शाओमी ने लॉन्च किए दो नए स्मार्ट टेलीविज़न

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 27 सितंबर 2016 16:50 IST
शाओमी ने मंगलवार को अपने मी टीवी 3एस टेलीविज़न सीरीज के नए वेरिएंट पेश किए। एंड्रॉयड पर आधारित ये स्मार्ट टेलीविज़न अल्ट्रा-थिन फॉर्म फैक्टर और मेटल बॉडी के साथ आते हैं। 65 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 4,999 चीनी युआन (करीब 49,800 रुपये) है, जबकि 55 इंच वाला वेरिएंट 3,499 चीनी युआन (करीब 34,900 रुपये) में मिलेगा। इसके साथ एक होम थिएटर एडिशन भी लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 5,999 चीनी युआन (करीब 59,800 रुपये) है।

कंपनी ने बताया है कि शाओमी मी टीवी 3एस का सबसे पतला हिस्सा 9.9 मिलीमीटर का है और सबसे मोटा हिस्सा 37.6 मिलीमीटर का। इसमें अलॉय फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। बैकपैनल एल्यूमीनियम का है।
Advertisement

65 इंच वेरिएंट में सैमसंग डिस्प्ले पैनल मौजूद है जिसका रिज़ॉल्यूशन 4के (3840x2160 पिक्सल) है। 55 इंच वाले वेरिएंट में एलजी आईपीएस डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले का भी 4के रिज़ॉल्यूशन वाला है। दोनों ही वेरिएंट में 64-बिट एमलोजिक टी966 प्रोसेसर इस्तेमाल किए गए हैं जो 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देते हैं। इसके साथ क्वाड-कोर माली टी830 जीपीयू भी दिए गए हैं। चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम मौजूद है और इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है।

शाओमी मी टीवी 3एस के अन्य फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ वी4.0 शामिल हैं। यह 4के कंटेंट को 60 फ्रेम प्रति सेकेंड को दिखा सकता है। शाओमी ने बताया है कि टेलीविज़न में पांचवें जेनरेशन इमेज क्वालिटी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी टेलीविज़न के साथ चार स्पीकर भी दे रही है। इनके बारे डॉल्बी और डीटीएस हार्डवेयर लेवल कोडिंग का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , xiaomi mi tv 3s, Xiaomi, televisions
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  7. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.