Xiaomi Mi Box 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस भारत में लॉन्च, आपके आम टीवी को बनाएगा स्मार्ट

Mi TV Box 4K आम सेट-टॉप बॉक्स की तरह दिखता है और आम सेट-टॉप बॉक्स की तरह ही इसे केवल HDMI केबल का इस्तेमाल करके टीवी से जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 8 मई 2020 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Mi Box 4K Android स्ट्रीमिंग डिवाइस की भारत में कीमत 3,499 रुपये
  • इस कीमत के साथ बेशक देगा Amazon Fire TV Stick 4K को टक्कर
  • HDR और 4K कंटेंट को आराम से कर सकता है टीवी पर कास्ट

Xiaomi Mi Box 4K भारत में Amazon Fire TV Stick 4K से प्रतिस्पर्धा करेगा

Xiaomi Mi Box 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस को शुक्रवार को कंपनी के ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के तहत भारत में लॉन्च कर दिया है। मी बॉक्स 4के की भारत में कीमत 3,499 रुपये है। Mi Box 4K एक एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर चलने वाला डिवाइस है, जो एचडीएमआई पोर्ट के जरिए आपके मौजूदा टेलीविज़न से जुड़ जाता है। डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई फीचर से लैस आता है और यूज़र्स को Android TV पर उपलब्ध हज़ारों ऐप्स और सर्विस इस्तेमाल करने का विकल्प देता है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar जैसी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाएं और बहुत कुछ शामिल हैं।

Mi Box 4K की सेल 11 मई को दोपहर 12 बजे Flipkart, Mi.com, Mi Home Stores और Mi Studio Stores पर शुरू होगी। यह जल्द ही शाओमी पार्टनर ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। शाओमी ने मी बॉक्स 4के खरीदारों को कुछ ऑफर्स देने के लिए Docubay, Epic, HoiChoi और Shemaroo के साथ साझेदारी की है।

Mi TV Box 4K आम सेट-टॉप बॉक्स की तरह दिखता है और आम सेट-टॉप बॉक्स की तरह ही इसे केवल HDMI केबल का इस्तेमाल करके टीवी से जोड़ा जा सकता है। डिवाइस क्वाड-कोर एमलॉजिक प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 2 जीबी रैम + 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसमें HDR 10 फॉर्मेट के साथ ही 4K कंटेंट स्ट्रीमिंग करने की सुविधा भी मिलती है। डिवाइस में 4के और एचडीआर कंटेंट सपोर्ट करने वाले सभी प्लेटफॉर्म, जैसे कि नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो पर 4K कंटेंट आराम से स्ट्रीम किया जा सकता है।

इस बॉक्स में Xiaomi के टेलीविज़न रेंज में मिलने वाला पैचवॉल इंटरफेस नहीं मिलता है। इसके बजाय Mi Box 4K केवल स्टॉक एंड्रॉयड टीवी इंटरफेस पर काम करता है। यह उन यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प है, जिनके पास नॉर्मल टीवी है और वे उसे स्मार्ट टीवी में अपग्रेड करना चाह रहे हैं।
Advertisement

Mi Box 4K में यूएसबी पोर्ट और 3.5 मिलिमीटर डिजिटल आउट सॉकेट भी शामिल है। साथ ही यह ब्लूटूथ डिवाइस जैसे कि हेडफोन या वायरलेस स्पीकर को कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ से लैस आता है। डिवाइस में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट अल्ट्रा भी है, जिससे यूज़र्स अपने फोन या लैपटॉप आदि से 4K रिजॉल्यूशन तक का कंटेंट सीधा टीवी पर आराम से कास्ट कर सकते हैं।
Advertisement


शाओमी मी बॉक्स 4के भारत में Amazon Fire TV Stick 4K को टक्कर देगा, जिसे भारत में 5,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया है। बॉक्स में कई खूबियां हैं, लेकिन Mi Box 4K पर Dolby Vision कंटेंट के लिए सपोर्ट शामिल न होना एक बड़ी कमी है। बता दें कि Netflix के पास डॉल्बी विज़न फॉर्मेट में काफी कंटेंट उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.