Xiaomi MIJIA Smart Air Fryer Pro 4L पर तगड़ी डील, मिनटों में बनेगा लजीज खाना, कुकिंग होगी चुटकियों में

Mijia Smart Air Fryer Pro में खाने को उच्च तापमान या फिर एकदम कम तापमान पर भी कुक या बेक करने की क्षमता है। अगर जरूरत हो तो यह एक ही तापमान को भी बनाए रख सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मई 2022 21:02 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Smart Air Fryer Pro 4L में 4-लीटर की कैपेसिटी मिलती है।
  • Mijia Smart Air Fryer Pro 4L के लिए क्राउडफंडिंग कैंपेन लॉन्च किया गया है
  • Mijia Smart Air Fryer बिक्री के मामले में काफी सफल रहा।

शाओमी के Mijia Smart Air Fryer 3.5L का अपग्रेडेड वर्जन है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi मॉल और Xiaomi Youpin में  Mijia Smart Air Fryer Pro 4L के लिए क्राउडफंडिंग कैंपेन लॉन्च किया गया है। Air Fryer Pro 4L शाओमी के Mijia Smart Air Fryer 3.5L का अपग्रेडेड वर्जन है जो पिछले साल लॉन्च किया गया था। Mijia Smart Air Fryer Pro 4L ट्रांसपेरेंट विंडो के साथ आता है और काफी बेहतर तरीके से कम करता है। शाओमी ने Smart Air Fryer Pro को हाल ही में पेश किया था। इसका विजुअल विंडो डिजाइन किसी नौसिखिये को भी काफी अच्छी कुकिंग करने में मदद करता है। 

इस क्राउडफंडिंग कैंपेन में नए एयर फ्रायर को डिस्काउंटेड कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कैंपेन के दौरान इसे 399 युआन ($59) में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी असल कीमत 439 yuan ($65)है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह कैंपेन कितना लंबा चलेगा। 
Advertisement

Mijia Smart Air Fryer बिक्री के मामले में काफी सफल रहा। एक साल में ही इसकी 800,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। Mijia Smart Air Fryer Pro 4L में 4-लीटर की कैपेसिटी मिलती है। इसमें 40 सेल्सियस और 200 सेल्सियस के बीच तापामन ले जाने की क्षमता है। यह एक ऐसी डिवाइस है जिसकी मदद से कई अलग-अलग तरह की डिश बनाई जा सकती हैं। 

Mijia Smart Air Fryer Pro 3 लेयर हीट-इंसुलेटिंग ट्रांसपेरेंट विंडो के साथ आता है। इसका आसान शब्दों में मतलब यह है की कुकिंग के दौरान यह तापमान का सही कंट्रोल रख कर कुकिंग को और बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद 1200W की लाइट वेव ट्यूब कुकिंग अनुभव को और बेहतर बनाने का काम करती है। Mijia एप के साथ यूजर्स को कई तरह की रेसिपीज का आंनद उठाने का मौका मिलता है और उनके पास डिशेज को लेकर कई विकल्प भी मौजूद हो जाते हैं। 
Advertisement

Mijia Smart Air Fryer Pro में खाने को उच्च तापमान या फिर एकदम कम तापमान पर भी कुक या बेक करने की क्षमता है। अगर जरूरत हो तो यह एक ही तापमान को भी बनाए रख सकता है। Mijia Smart Air Fryer Pro 4L आपके पूरे दिन की खाने की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है। 
Advertisement

Mijia Smart Air Fryer Pro में 7 लेयर की फ्राइंग बास्केट और 2 लेयर की PTFE नॉन-स्टिक कोटिंग दी गई है। यह वियर-रेसिस्टेंट, हेल्थी और कम से कम सफाई कर के भी इस्तेमाल करने में बेहद सुरक्षित है। इसमें मौजूद ग्रिल को अलग कर के आसानी से साफ़ किया जा सकता है ताकि यह ख़राब ना हो या इसमें आयल ना जम जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.