Xiaomi आज लॉन्च कर सकती है Mi Home Security Camera

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi आज भारत में अपने एक नए प्रोडक्ट से पर्दा उठाने वाली है।

Xiaomi आज लॉन्च कर सकती है Mi Home Security Camera

Photo Credit: Twitter/Xiaomi India

Xiaomi आज लॉन्च कर सकती है मी होम सिक्योरिटी कैमरा

ख़ास बातें
  • चीन में Mi Home Security Camera की कीमत है 129 चीनी युआन
  • Mi Home Security Camera 360 पहले से है भारत में उपलब्ध
  • Xiaomi आज उठाएगी अपने नए प्रोडक्ट से पर्दा
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi आज भारत में अपने एक नए प्रोडक्ट से पर्दा उठाने वाली है। शाओमी ने मंगलवार को ट्विटर पर टीजर तो वहीं ऑफिशियल फोरम पर एक इमेज़ को जारी किया था। इमेज़ पर टैगलाइन है- "never take your eyes off,"। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि Xiaomi आज भारतीय बाजार में सिक्योरिटी या फिर सर्विलांस कैमरा को लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi का Mi Home Security Camera 360 पहले से भारत में उपलब्ध है। मी होम सिक्योरिटी कैमरा 360 की भारत में कीमत 2,699 रुपये है। संभावना है कि कंपनी अपने इस सेगमेंट का विस्तार करते हुए नए Mi Home Security Camera को उतार सकती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Xiaomi का मी होम सिक्योरिटी कैमरा फिलहाल अभी चीन और यूएस में बेचा जाता है।
 
den8rh9o

Mi Home Security Camera हो सकता है लॉन्च

शाओमी द्वारा जारी टीजर से इस बात का संकेत मिला है कि कंपनी आज अपने नए प्रोडक्ट की घोषणा कर सकती है। Xiaomi के अन्य स्मार्ट होम प्रोडक्ट की बात करें तो कंपनी भारत में Mi Air Purifier 2S, Mi Home Security Camera 360 और Mi Router 3C जैसे डिवाइस की बिक्री करती है।
 

Mi Home Security Camera फीचर्स और कीमत

चीनी मार्केट में मी होम सिक्योरिटी कैमरा की कीमत 129 चीनी युआन (लगभग 1,400 रुपये) है। इसका मॉडल नंबर SXJ02ZM है। मी होम सिक्योरिटी कैमरा की खासियत यह है कि ये 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। Mi Home Security Camera 130 डिग्री वाइड-एंगल लेंस से लैस है। शाओमी ब्रांड का यह कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर डिटेक्शन इंजन, इंफ्रेड नाइट विज़न और टू-वे ऑडियो कम्युनिकेशन जैसे फीचर्स के साथ आता है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आज Xiaomi 360-डिग्री एक्शन कैमरा से लैस Mi Sphere Camera को उतार सकती है। आधिकारिक जानकारी सामने आने तक का इंतजार करना होगा कि आज कंपनी आखिर अपने किस प्रोडक्ट से पर्दा उठाने वाली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi Home Smart Camera
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »