32 इंच Xiaomi F2 Fire TV लॉन्च, मिलेंगे ऐसे खास फीचर्स जो देंगे घर पर सिनेमा वाला फील

Xiaomi ने यूरोप में अपने F2 Fire TV लाइनअप में नए मॉडल को पेश किया है। इस लाइनअप में 32 इंच के LED HD TV को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023 21:20 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने यूरोप में अपने F2 Fire TV लाइनअप में नए मॉडल को पेश किया है।
  • Xiaomi F2 Fire TV में 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • शाओमी टीवी Fire OS 7 के साथ क्वाड कोर सीपीयू पर काम करता है।

Xiaomi F2 Fire TV में 32 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने यूरोप में अपने F2 Fire TV लाइनअप में नए मॉडल को पेश किया है। इस लाइनअप में 32 इंच के LED HD TV को शामिल किया गया है। Xiaomi के लेटेस्ट टीवी में 178° व्यूइंग एंगल्स मिलता है। Fire TV के इंटरफेस के जरिए यूजर्स लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स जैसे कि नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब आदि पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। इसी के साथ यूजर्स एंड्रायड, आईओएस या मैक से वायरलेस कंटेंट भी साझा कर सकते हैं। आइए Xiaomi F2 Fire TV 32 इंच के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Xiaomi F2 Fire की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi ने फिलहाल  Xiaomi F2 Fire TV 32 इंच मॉडल की रिलीज तारीख या कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ऐसी संभावना है कि यह 43 इंच मॉडल की कीमत के आस-पास होगी जो कि स्पेन जैसे देशों में €399 (लगभग 35,940 रुपये) है। F2 Fire TV लाइनअप में अपने नए एडिशन के साथ Xiaomi यूरोपियन मार्केट में प्रोडक्ट्स में विस्तार कर रहा है।
 

Xiaomi F2 Fire TV 32 इंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi F2 Fire TV में 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। नए मॉडल में बेजल-लेस डिजाइन के साथ हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। इस टीवी में बिल्ट-इन 10W स्पीकर्स दिए गए हैं जो डॉल्बी ऑडियो,DTS वर्चुअल:X और DTS-HD का सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फायर टीवी में ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल बैंड वाई-फाई, HDMI, यूएसबी 2.0, ईथरनेट पोर्ट्स और 3.5mm हेडफोन जैस दिया गया है। 

शाओमी टीवी Fire OS 7 के साथ क्वाड कोर सीपीयू पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में 1.5GB RAM और  8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस स्टोरेज के बदौलत इसमें क्विक और शानदार परफॉर्मेंस मिलता है। यूजर्स Amazon एलेक्सा वॉयस कमांड के जरिए डिवाइस के साथ अन्य स्मार्ट होम गैजेट्स कंट्रोल कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi F2 Fire

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  3. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  4. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  5. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  6. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  2. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  4. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  5. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
  6. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  7. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  10. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.