Xiaomi ने लॉन्च किया 16W साउंड सिस्टम वाला 32-इंच स्मार्ट TV, जानें कीमत

Xiaomi ने 32-इंच EA32 2023 स्मार्ट टीवी को चीन में 599 युआन, यानी लगभग 6,800 रुपये में लॉन्‍च किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2023 20:32 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कुल 16W (2 x 8W) आउटपुट वाले स्पीकर्स मिलते हैं
  • इसका LED-बैकलिट LCD पैनल HD (1366 x 768 पिक्सल) रिजॉल्यूशन से लैस है
  • TV को चीन में 599 युआन, यानी लगभग 6,800 रुपये में लॉन्‍च किया है

Xiaomi EA32 2023 स्मार्ट टीवी की चीन में कीमत 599 युआन (लगभग 6,800 रुपये) है

Xiaomi ने पिछले हफ्ते चीन में अपना नया 43-इंच EA43 स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था और अब, कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में इसी सीरीज का 32-इंच मॉडल लॉन्च किया है। टीवी किफायती रेंज में आता है। इसमें कुल 16W (2 x 8W) आउटपुट वाले स्पीकर्स मिलते हैं। इसमें LED-बैकलिट LCD पैनल मिलता है, जो HD (1366 x 768 पिक्सल) रिजॉल्यूशन से लैस है। इसमें HDR सपोर्ट नहीं मिलता है, लेकिन कंपनी का दावा है कि ये 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। 
 

Xiaomi TV EA32 2023 की कीमत

Xiaomi ने 32-इंच EA32 2023 स्मार्ट टीवी को चीन में 599 युआन, यानी लगभग 6,800 रुपये में लॉन्‍च किया है। निश्चित तौर पर यह भारतीय मार्केट में मिलने वाले कई 32-इंच HD स्मार्ट टीवी की तुलना में बहुत सस्ता है। हालांकि, Xiaomi TV EA32 2023 को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है।
 

Xiaomi TV EA32 2023 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Xiaomi TV EA32 में 32-इंच का एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 60Hz LED-बैकलिट LCD पैनल है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल मिलला है। टीवी स्लिम बेजल के साथ आता है। इस टीवी में HDR सपोर्ट नहीं है। टीवी मुख्य चीनी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और मिजिया स्मार्ट होम इंटीग्रेशन के समर्थन के साथ MIUI for TV 3.0 पर चलता है।

इसमें एक अनाम 64-बिट चिप मिलता है, जिसमें क्वाड-कोर सीपीयू शामिल है। प्रोसेसर को 1GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें DTS-HD सपोर्ट के साथ 2 x 8W (16W) स्पीकर सिस्टम मिलता है। 

पोर्ट की बात करें, तो Xiaomi TV EA32 में 1 HDMI पोर्ट, एक AV पोर्ट, 2 USB पोर्ट और एक एंटीना शामिल है। स्मार्ट टीवी डुअल-बैंड WiFi सपोर्ट करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  2. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  3. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  5. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  9. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  10. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.