300-इंच साइज में देखें मूवी और खेलें गेम्स, XElectron ने भारत में लॉन्च किए 2 LED प्रोजेक्टर, जानें कीमत

XElectron iProjector 2 Plus की कीमत 17,990 रुपये है। ग्राहकों को एक साल की वारंटी और ऑल इंडिया आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2025 16:33 IST
ख़ास बातें
  • XElectron iProjector 1 Plus की कीमत 15,990 रुपये रखी गई है
  • iProjector 2 Plus का प्राइस 17,990 रुपय है
  • दोनों प्रोजेक्टर में Bluetooth 5.4 और Wi-Fi कनेक्टिविटी दी गई है

नए XElectron iProjector 1 Plus की कीमत 15,990 रुपये रखी गई है

Photo Credit: XElectron

भारतीय ब्रांड XElectron ने अपने स्मार्ट प्रोजेक्टर पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करते हुए नए iProjector 1 Plus और iProjector 2 Plus लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि ये दोनों मॉडल होम एंटरटेनमेंट और वर्कस्पेस के लिए बेहतर ब्राइटनेस, ऑटो एडजस्ट फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ लाए गए हैं। इनमें LED डिस्प्ले पैनल और Full HD (1920x1080 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन दिया गया है, जो 300 इंच तक की बड़ी स्क्रीन पर साफ और डिटेल्ड इमेज दिखाने में सक्षम हैं।

नए XElectron iProjector 1 Plus की कीमत 15,990 रुपये रखी गई है, जबकि iProjector 2 Plus की कीमत 17,990 रुपये है। दोनों मॉडल Amazon, Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों को एक साल की वारंटी और ऑल इंडिया आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी मिलेगा।

iProjector 2 Plus specifications

यह मॉडल कंपनी की नई AI-ड्रिवन टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिसमें Auto Focus, Auto Obstacle Avoidance और Auto Screen Alignment जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह अपने आप स्क्रीन को एडजस्ट कर लेता है ताकि इमेज परफेक्ट फ्रेम में दिखे। iProjector 2 Plus में 20,000 lumens ब्राइटनेस और 10,000:1 कंट्रास्ट रेशियो दिया गया है। डिवाइस 60Hz रिफ्रेश रेट, LED बैकलाइट और LCD प्रोजेक्शन इंजन के साथ आता है।

iProjector 1 Plus के फीचर्स

iProjector 1 Plus में Remote Focus का फीचर दिया गया है, जिससे यूजर मैन्युअली फोकस एडजस्ट कर सकते हैं। यह Full HD 1080p रिजॉल्यूशन और 4K इनपुट सपोर्ट के साथ आता है। प्रोजेक्टर की ब्राइटनेस 18,000 lumens है और इसमें 16:9 और 4:3 दोनों आस्पेक्ट रेशियो का सपोर्ट है। डिवाइस में Bluetooth, Wi-Fi, HDMI, USB, VGA और Ethernet पोर्ट दिए गए हैं जिससे इसे लैपटॉप, कंसोल या मोबाइल से कनेक्ट करना आसान है।

Advertisement

कनेक्टिविटी और डिजाइन

दोनों प्रोजेक्टर में Bluetooth 5.4 और Wi-Fi कनेक्टिविटी दी गई है जिससे स्मार्टफोन्स या लैपटॉप से वायरलेस स्ट्रीमिंग की जा सकती है। HDMI और USB पोर्ट्स के साथ-साथ 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है ताकि इसे साउंडबार या स्पीकर्स से जोड़ा जा सके। दोनों मॉडल्स का डिजाइन कॉम्पैक्ट है और इनका वजन करीब 2.9 किलोग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.