100 इंच का स्‍मार्ट TV लॉन्‍च, जानें कीमत

100 inch Smart TV : स्‍मूद विजुअल्‍स के लिए यह 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। और क्‍या खूबियां हैं नए 100 इंच टीवी की? क्‍या है दाम, आइए जानते हैं।

100 इंच का स्‍मार्ट TV लॉन्‍च, जानें कीमत

Photo Credit: ithome

Vidda NEW S100 Pro स्‍मार्टटीवी को चीन में लाया गया है। JD.com पर यह उपलब्‍ध है।

ख़ास बातें
  • हाइसेंस ने लॉन्‍च किया 100 इंच का स्‍मार्ट टीवी
  • इसे चीन में पेश किया गया है
  • यह टीवी 3840 x 2160 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन ऑफर करता है
विज्ञापन
Vidda NEW S100 Pro Smart TV : स्‍मार्ट टीवी का मार्केट अब बड़े स्‍क्रीन साइज की ओर भाग रहा है। कंपनियां यूजर्स की जरूरत और नब्‍ज को पकड़ रही हैं। कॉम्पिटिशन इस बात का ज्‍यादा है कि कौन बड़ी स्‍क्रीन साइज वाले टीम कम से कम दाम में पेश कर पाता है। बहरहाल, हाइसेंस (Hisense) ने Vidda NEW S100 Pro नाम से एक टीवी लॉन्‍च किया है, जिसका डिस्‍प्‍ले 100 इंच का है। स्‍मूद विजुअल्‍स के लिए यह 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। और क्‍या खूबियां हैं नए 100 इंच टीवी की? क्‍या है दाम, आइए जानते हैं। 
 

Vidda NEW S100 Pro Smart TV Price 

Vidda NEW S100 Pro स्‍मार्टटीवी को चीन में लाया गया है। JD.com पर यह 8,999 युआन ( लगभग 1 लाख 4 हजार 560 रुपये) में उपलब्‍ध है। 
 

Vidda NEW S100 Pro Smart TV Features

Vidda NEW S100 Pro में बड़ी स्‍क्रीन तो मिलती ही है, रेजॉलूशन भी इसका तगड़ा है 3840 x 2160 पिक्‍सल्‍स तक। इस टीवी में 5 यूनिट वाला 2.1 चैनल स्‍पीकर सिस्‍टम लगा है, जिसके जरिए धमाकेदार साउंड का दावा किया गया है। 

Vidda NEW S100 Pro Smart TV में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज है यानी यह किसी स्‍मार्टफोन की तरह परफॉर्मेंस दिखा सकती है। यूजर अपनी पसंद के ढेरों ऐप्‍स इसमें इंस्‍टॉल कर सकते हैं। हालांकि प्रोसेसर की इन्‍फर्मेशन अभी नहीं है। 

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो Vidda NEW S100 Pro Smart TV में ब्‍लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी है। Wi-Fi 6 की सुविधा इसमें है ताकि स्‍ट्रीमिंग में कोई रुकावट ना आए। इस टीवी में 2 HDMI 4K 144Hz इंटरफेस पोर्ट, 2 HDMI 4K 60Hz इंटरफेस पोर्ट मिलते हैं। एक USB-A 3.0 इंटरफेस दिया गया है। RJ45 नेटवर्क पोर्ट और एक USB-A 2.0 इंटरफेस भी है। 

कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह टीवी बाकी मार्केट्स में कब आएगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग पर भी कोई जानकारी नहीं है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »