इसमें एक समर्पित ड्रेन मोड मिलता है। पानी को निकालने के लिए यह हाई फ्रिक्वेंसी साउंड पैदा करता है।
Photo Credit: GizmoChina
Ugreen M3 एक कॉम्पेक्ट साइज स्पीकर है जो काफी हल्का है।
Ugreen की ओर से नया M3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया गया है। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और पोर्टेबल है। खासतौर पर इसमें पानी से बचाव के लिए रोचक फीचर्स मिलते हैं। इसमें RGB लाइट्स का सपोर्ट दिया गया है। ये स्पीकर के बॉटम में मौजूद है। इसमें एक खास SOS मोड भी दिया गया है जो इमरजेंसी के समय पर वार्निंग साउंड भी प्ले करता है। कंपनी ने इसे IP66 रेट किया है। पानी चले जाने पर इसे Ugreen ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं जिसमें एक समर्पित ड्रेन मोड मिलता है। पानी को निकालने के लिए यह हाई फ्रिक्वेंसी साउंड पैदा करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Ugreen M3 ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 249 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इसे JD.com से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे Starry Black और Champagne Gold कलर्स में लॉन्च किया है।
Ugreen M3 एक कॉम्पेक्ट साइज स्पीकर है जो काफी हल्का है। इसका वजन 653 ग्राम है। इसमें RGB लाइट्स का सपोर्ट दिया गया है। ये स्पीकर के बॉटम में मौजूद है। इसमें एक खास SOS मोड भी दिया गया है जो इमरजेंसी के समय पर वार्निंग साउंड भी प्ले करता है।
इसका खास फीचर इसका वाटर रसिस्टेंस है। किसी वजह से अगर इसमें पानी चला जाए तो इसे Ugreen ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं जिसमें एक समर्पित ड्रेन मोड मिलता है। पानी को निकालने के लिए यह हाई फ्रिक्वेंसी साउंड पैदा करता है। यह 400 वाइब्रेशन प्रति मिनट पैदा करता है जिसकी वजह से स्पीकर में मौजूद पानी बाहर आ गिरता है। इसके अलावा कंपनी ने इसे IP66 रेट किया है।
स्पीकर में 20W का ट्रिपल ड्राइवर सिस्टम मिलता है। इसमें खास ड्राइवर और पैसिव रेडिएटर मिलता है। कंपनी का दावा है कि साउंड प्रेशर 105dB तक जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट है। साथ ही LE ऑडियो सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। इसके अलावा इसमें Auracast का सपोर्ट भी दिया गया है। यह 100 से ज्यादा कम्पैटिबल डिवाइसेज के साथ पेअर हो सकता है। स्पीकर में 2500mAh की बैटरी दी गई है। यह 20 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मौजूद है। इसमें वॉइस कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी