UBON ने लॉन्च किया 20W पार्टी स्पीकर, जो फुल चार्ज में चलेगा 20 घंटे! कीमत Rs 1,499

UBON SP-95 King Series Party Speaker बोल्ड लुक, डुअल-कलर थीम और ऊपर की तरफ कंट्रोल बटन्स के साथ आता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर पोर्टेबल पार्टी सेटअप के रूप में पेश किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 नवंबर 2025 20:56 IST
ख़ास बातें
  • 20W आउटपुट और 20 घंटे की बैटरी लाइफ वाला पोर्टेबल पार्टी स्पीकर
  • Bluetooth v5.3, USB, TF Card और FM Radio का मल्टी-इनपुट सपोर्ट
  • इसकी कीमत 1,499 रुपये, दो डुअल-कलर डिजाइन में खरीदने के लिए उपलब्ध

UBON SP-95 King Series Party Speaker की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है

Photo Credit: UBON

भारत में वायरलेस ऑडियो सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में UBON ने अपना नया SP-95 King Series 20W Party Speaker लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस मॉडल को ऑन-द-गो म्यूजिक लवर्स, ट्रैवलर्स और आउटडोर यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किए जाने का दावा करती है। डिवाइस में 20W का हाई-पावर आउटपुट, 20-घंटे की बैटरी लाइफ, Bluetooth v5.3 कनेक्टिविटी, मल्टी-इनपुट सपोर्ट और प्रीमियम कैरी स्ट्रैप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यह Made-in-India मॉडल है, जिसे कंपनी ने Vocal for Local विजन के तहत तैयार किया है।

UBON SP-95 King Series बोल्ड लुक, डुअल-कलर थीम और ऊपर की तरफ कंट्रोल बटन्स के साथ आता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर पोर्टेबल पार्टी सेटअप के रूप में पेश किया है। UBON ने इसे दो ऑप्शंस - Black with Orange Controls और Black with Black Controls में पेश किया है। इसकी कीमत 1,499 रुपये रखी गई है और ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीद सकते हैं।

UBON के मुताबिक, इस स्पीकर में 20W का आउटपुट दिया गया है जो छोटे से लेकर मिड-साइज पार्टी रूम में भी जोरदार ऑडियो दे सकता है। इसमें 2000mAh बैटरी लगी है, जिसका दावा है कि यह एक बार चार्ज पर करीब 20 घंटे का प्लेबैक दे सकती है, यानी पूरा दिन म्यूजिक बिना रुकावट चलेगा। Bluetooth v5.3 सपोर्ट है, जो बेहतर और स्टेबल कनेक्टिविटी का दावा करता है।

UBON SP-95 King Series स्पीकर में USB, TF Card और FM Radio का सपोर्ट भी दिया गया है। ट्रैवल के दौरान या आउटडोर सेशन में कैरी करने के लिए कंपनी ने एक कैरी स्ट्रैप भी शामिल किया है।

UBON SP-95 King Series की कीमत क्या है?

स्पीकर की भारत में कीमत 1,499 रुपये रखी गई है।

इस स्पीकर में कितना आउटपुट मिलता है?

UBON SP-95 King Series में 20W का हाई-पावर ऑडियो आउटपुट दिया गया है।

इसकी बैटरी कितने घंटे चलती है?

इसमें 2000mAh बैटरी है, जो लगभग 20 घंटे तक प्लेबैक दे सकती है।

क्या इसमें Bluetooth का कौन सा वर्जन दिया गया है?

स्पीकर Bluetooth v5.3 सपोर्ट करता है, जिससे फास्ट और स्टेबल कनेक्शन मिल सकता है।

क्या स्पीकर में वायर्ड या अन्य इनपुट भी मिलते हैं?

हां, इसमें USB, TF Card और FM Radio का सपोर्ट भी मौजूद है।

क्या इसे बाहर या ट्रैवल में आसानी से कैरी किया जा सकता है?

हां, स्पीकर के साथ कैरी स्ट्रैप दिया गया है, जिससे इसे ट्रैवल में ले जाया जा सकता है।

UBON SP-95 King Series कितने कलर ऑप्शंस में आती है?

यह दो डुअल-कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है - Black with Orange Controls और Black with Black Controls।

क्या यह Made-in-India प्रोडक्ट है?

हां, यह स्पीकर UBON का Made-in-India मॉडल है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ubon
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  2. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  2. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  6. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  7. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  8. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
  9. Flipkart Goat Sale में ₹12 हजार से सस्ता खरीदें Samsung Galaxy F70e 5G
  10. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.