19 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ U&i Budget Series स्पीकर भारत में Rs 1199 से शुरू, जानें फीचर्स

U&i ने Budget 16, Budget 14, Budget 12 और Budget 11 सीरीज को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2023 18:05 IST
ख़ास बातें
  • स्पीकर्स में केराओके फीचर भी मिलता है।
  • प्लेबैक के लिए FM रेडियो ट्यूनर, USB पोर्ट, microSD स्लॉट भी है।
  • Budget 12 Series में कॉम्पेक्ट डिजाइन के साथ छोटे साइज का स्पीकर है।

U&i ने Budget 16, Budget 14, Budget 12 और Budget 11 सीरीज को पेश किया है।

Photo Credit: U&i

U&i ने पोर्टेबल स्पीकर सेग्मेंट में भारत में चार नए मॉडल लॉन्च किए हैं। इंडियन मार्केट के हिसाब से इनकी प्राइसिंग भी की गई है। कंपनी के अनुसार, ये स्पीकर पर्सनल एंटरटेनमेंट के साथ चार लोगों के साथ पार्टी करने के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। स्पीकर्स में केराओके फीचर भी मिलता है। यानी गाने के शौकीन लोग भी इनके साथ लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी प्राइसिंग और खासियतों के बारें में। 
 

U&i Budget Series speakers Price

U&i ने Budget 16, Budget 14, Budget 12 और Budget 11 सीरीज को पेश किया है। इनकी कीमत क्रमश: Rs 2799, Rs 1999, और Rs 1199, और Rs 2499 है। इन्हें कंपनी के ऑफलाइन आउटलेट्स के अलावा भारत में प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 
 

U&i Budget Series speakers Specifications

Budget 16 Series से शुरू करें तो इसमें 4 इंच के 25W स्पीकर हैं जो 2400mAh बैटरी के साथ आते हैं। ये 6 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। ये सिंगिंग के उद्देश्य से भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इनमें वायर्ड माइक्रोफोन दिया गया है। प्लेबैक के लिए FM रेडियो ट्यूनर, USB पोर्ट, microSD और Aux-in पोर्ट है। 

Budget 14 Series में भी माइक्रोफोन का सपोर्ट है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए USB, TF कार्ड स्लॉट, Aux पोर्ट दिया गया है। इनमें बिल्टइन एफएम रेडियो है। ये 1200एमएएच बैटरी के साथ आते हैं।  
Advertisement

Budget 12 Series में कॉम्पेक्ट डिजाइन के साथ छोटे साइज का स्पीकर दिया गया है। ये ले जाने में बेहद आसान हैं। इनमें एलईडी लाइटिंग सिस्टम भी कंपनी ने दिया है। ये 1200 एमएएच बैटरी के साथ 5 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। इनमें 5W के स्पीकर मिलते हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए USB, TF कार्ड स्लॉट मिलता है। साथ ही एफएम ट्यूनर सपोर्ट भी है। 

Budget 11 Series में कंपनी ने 16W स्पीकर दिए हैं ये 19 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए USB, TF कार्ड स्लॉट, Aux पोर्ट दिया गया है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ का सपोर्ट है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.