Thomson लाया भारत का सबसे सस्ता 40 इंच Smart TV, सिर्फ 13,499 रुपये में घर में आएगा सिनेमा जैसा फील

Thomson Alpha सीरीज 24 इंच मॉडल की कीमत 6,499 रुपये है। वहीं 32 इंच मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है। और 40 इंच मॉडल की कीमत 13,499 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 मार्च 2023 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Thomson Alpha सीरीज के तहत 24 इंच और 40 इंच मॉडल को पेश किया है।
  • Thomson Alpha सीरीज 24 इंच मॉडल की कीमत 6,499 रुपये है।
  • Thomson Alpha 40 इंच मॉडल की कीमत 13,499 रुपये है।

Thomson Alpha सीरीज स्मार्ट टीवी में 40 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Thomson

Thomson ने भारतीय बाजार में नई अल्फा सीरीज स्मार्ट टीवी को पेश किया है। मेक इन इंडिया के तहत कंपनी भारत का सबसे किफायती 40 इंच टीवी, 24 इंच मॉडल के साथ मार्च, 2023 में लेकर आई है। आपको बता दें कि कंपनी का 32 इंच मॉडल पहले से ही मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। नई अल्फा सीरीज के टीवी फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Saving Days सेल में उपलब्ध होंगे। यहां हम आपको कंपनी के नए स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Thomson Alpha सीरीज स्मार्ट टीवी की कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Thomson Alpha सीरीज 24 इंच मॉडल की कीमत 6,499 रुपये है। वहीं 32 इंच मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है। और 40 इंच मॉडल की कीमत 13,499 रुपये है।

थॉमसन की अल्फा सीरीज काफी लोकप्रिय है और कंपनी ने स्मार्ट टीवी कैटेगरी में 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच के इन नए मॉडल्स के साथ अपने पोर्टफोलियो में विस्तार किया है। इन में टीवी बेजेल लेस डिजाइन, मिराकास्ट, सराउंड साउंड, पिक्चर क्वालिटी, 30W साउंड आउटपुट, पावरफुल एमलॉजिक प्रोसेसर समेत काफी कुछ दिया गया है। अल्फा सीरीज के नए मॉडल सबसे किफायती स्मार्ट टीवी हैं।
Advertisement
 

Thomson Alpha 32 इंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Thomson Alpha 32 मॉडल में 32 इंच की HD Ready डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 16:09 है। यह डिस्प्ले 60 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्मार्ट फीचर्स के तहत यह टीवी Prime Video और Youtube का सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह टीवी Linux पर काम करता है। यह टीवी 30W साउंड आउटपुट प्रदान करता है। यह स्मार्ट टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है।

Thomson ने टीवी के अलावा गर्मियों के सीजन के लिए एयर कूलर्स (Air Coolers) भी पेश किए हैं। ये नए Cool Pro Series Air कूलर्स बिक्री के लिए Flipkart पर 6 मार्च से उपलब्ध होंगे। थॉमसन इस गर्मी में 28 से 85 लीटर में उपलब्ध पर्सनल, विंडो और डेजर्ट कैटेगरी के एयर कूलर से अन्य कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए भी तैयार है। दमदार फीचर्स और स्मार्ट टेक्निक के साथ नए थॉमसन कूल प्रो सीरीज एयर-कूलर की कीमत 4999 रुपये से शुरू होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.