Thomson 65 inch 4K Google TV Launched: 65 इंच 4K डिस्प्ले, Dolby Atmos के साथ Thomson TV लॉन्च, जानें कीमत

इसमें MediaTek A53 क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल कंपनी ने किया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2023 11:28 IST
ख़ास बातें
  • थॉमसन 65 इंच 4K टीवी में IPS डिस्प्ले दिया गया है।
  • टीवी में 550 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।
  • टीवी में 40W के स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं और Dolby Atmos का सपोर्ट भी है।

टीवी में MediaTek A53 क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल कंपनी ने किया है।

Thomson की ओर से भारत में 65 इंच साइज में नया 4K TV लॉन्च किया गया है। यह टीवी Google TV के साथ आता है। कंपनी का यह लेटेस्ट टीवी ओथप्रो मैक्स सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है। टीवी में 550 निट्स की ब्राइटनेस है। साथ में एचडीआर 10 प्लस और डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Thomson 65inch 4K Google TV price

Thomson 65inch 4K Google TV की भारत में कीमत 43,999 रुपये है। इसे 13 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा। टीवी को Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है। ई-कॉमर्स पर 13 अप्रैल से समर सेविंग डेज सेल (Summer Saving Days Sale) शुरू हो रही है, जिसमें यह टीवी उपलब्ध करवाया जाएगा। 
Advertisement
 

Thomson 65inch 4K Google TV specifications

थॉमसन 65 इंच 4K टीवी में IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3,840 x 2,160 पिक्सल वाला 4K रिजॉल्यूशन है। टीवी में 550 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। साथ में HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें बेजल रहित डिजाइन है और मैटल स्टैंड दिया गया है। टीवी में 40W के स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं और Dolby Atmos का सपोर्ट भी है। 
प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें MediaTek A53 क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल कंपनी ने किया है जो कि 1.5GHz पर क्लॉक किया गया है। इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलती है। टीवी में Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar जैसे ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाइफाई, ब्लूटूथ 5.0, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और एक ईथरनेट पोर्ट दिया गया है। इसमें वॉयस रिमोट सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.