55,65,75,85 इंच डिस्प्ले के साथ TCL Thunderbird Crane 6 Mini LED TV लॉन्च, जानें सबकुछ

TCL ने अपने Thunderbird Crane 6 25 मिनी एलईडी टीवी को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 11:33 IST
ख़ास बातें
  • TCL ने अपने Thunderbird Crane 6 25 मिनी एलईडी टीवी को पेश किया है।
  • TCL Thunderbird Crane 6 Mini LED TV के 55 इंच मॉडल की कीमत 2,599 yuan है।
  • TCL Thunderbird Crane 6 Mini LED TV में 4K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले है।

TCL Thunderbird Crane 6 Mini LED TV में 85 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: TCL

TCL ने अपने Thunderbird Crane 6 25 मिनी एलईडी टीवी को पेश किया है। यह टीवी सीरीज 144Hz रिफ्रेश रेट और 352 लोकलाइज्ड बैकलाइट जोन के साथ 4K UHD रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। यहां हम आपको TCL Thunderbird Crane 6 Mini LED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TCL Thunderbird Crane 6 Mini LED TV Price


TCL Thunderbird Crane 6 Mini LED TV के 55 इंच मॉडल की कीमत 2,599 yuan (लगभग 30,707 रुपये), 65 इंच मॉडल की कीमत 3,099 yuan (लगभग 36,589 रुपये), 75 इंच मॉडल की कीमत 3,999 yuan (लगभग 47,229 रुपये) और 85 इंच मॉडल की कीमत 5,399 yuan (लगभग 63,750 रुपये) है।


TCL Thunderbird Crane 6 Mini LED TV Specifications


TCL Thunderbird Crane 6 Mini LED TV में 4K रेजॉल्यूशन 3840×2160 पिक्सल के साथ एक VA डिस्प्ले है, जो 85 इंच और 75 इंच मॉडल पर 1300 निट्स और छोटे आकार पर 1000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करता है। 144Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट स्मूथ विजुअल सुनिश्चित करता है, जो चुनिंदा साइज के लिए फुल चैनल 288Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है। 94% DCI-P3 कलर गेमट, डॉल्बी विजन IQ और IMAX एडवांस सर्टिफिकेशन के साथ सीरीज बेहतर व्यूइंग अनुभव प्रदान करती है। मिनी एलईडी बैकलाइट जोन की बात करें तो 85 इंच मॉडल 352 जोन्स, 75 इंच मॉडल 300 जोन्स, 65 इंच मॉडल 224 जोन्स और 55 इंच मॉडल 144 जोन्स का सपोर्ट करता है।

ऑडियो सिस्टम की बात करें तो टीवी में बेहतर साउंड अनुभव के लिए एक इंडीपेडेंट सबवूफर के साथ-साथ डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस:एक्स सपोर्ट के साथ 2.1-चैनल ऑडियो है। टीवी में क्वाड-कोर A73 प्रोसेसर के साथ Mali-G52 MC1 GPU दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है जो कि मल्टीटास्किंग के साथ ऐप्स और मीडिया के लिए स्पेस प्रदान करती है। लिंगकॉन्ग सिस्टम 3.0, फक्सी एआई के साथ जोड़ा गया है, जो पर्सनलाइज और एडवांस कंट्रोल प्रदान करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, ड्यूल एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, वीआरआर और एएलएम आदि का सपोर्ट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.