98इंच तक साइज वाले TV, TCL ने किए लॉन्च, जानें कीमत!

टीवी सीरीज में कंपनी ने Unisoc Tiger T9652 Plus चिप दी है जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2022 13:01 IST
ख़ास बातें
  • TCL ने सीरीज के टीवी को पांच अलग-अलग साइज में लॉन्च किया है
  • इसमें 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है
  • TCL T7E के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें HDMI2.1 का सपोर्ट दिया गया है

सीरीज के टॉप साइज 98 इंच टीवी मॉडल की कीमत 15,999 युआन (लगभग 1 लाख 88 हजार रुपये) है।  

Photo Credit: Weibo/TCL

TCL ने अपनी नई हाई रेजॉल्यूशन टीवी सीरीज TCL T7E को लॉन्च किया है। इन स्मार्टटीवी में कंपनी ने हाई रेजॉल्यूशन के साथ ही हाई रिफ्रेश रेट भी दिया है। इसके अलावा टीवी को गेमिंग के लिए भी ऑप्टिमाइज किया गया है। TCL T7E टीवी सीरीज में 4K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। टीसीएल की इस नई टीवी सीरीज में कंपनी ने Unisoc Tiger T9652 Plus चिप को इस्तेमाल किया है। स्मार्टटीवी में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इस टीवी सीरीज में लो-लेटेंसी और एनएफसी सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

TCL T7E price, availability

TCL ने सीरीज के टीवी को पांच अलग-अलग साइज में लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Weibo पर भी शेयर किया है। यह 55 इंच से शुरू होते हैं और 98 इंच तक के साइज में आते हैं। सबसे छोटे 55 इंच साइज के टीवी की कीमत 3,299 युआन (लगभग 39,000 रुपये) है। सीरीज के टॉप साइज 98 इंच टीवी मॉडल की कीमत 15,999 युआन (लगभग 1 लाख 88 हजार रुपये) है।  
 

TCL T7E specifications and features

जैसा कि पहले बताया गया है, TCL T7E को कंपनी ने 55 इंच से लेकर 98 इंच के साइज में लॉन्च किया है। टीवी में 4K डिस्प्ले पैनल है और 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टीवी सीरीज में कंपनी ने Unisoc Tiger T9652 Plus चिप दी है जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। टीवी को गेमिंग के लिए भी ऑप्टिमाइज किया गया है। कंपनी ने बढ़िया गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए Tencent के साथ भागीदारी की है जिसके तहत यह टीवी पर START क्लाउड गेम्स को उपलब्ध करवाएगी। यूजर टीवी पर Sword 7 और Final Fantasy 15 जैसे गेम्स स्मूदली खेल पाएंगे। 

TCL T7E के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें HDMI2.1 का सपोर्ट दिया गया है। यह 1.2ms तक लो-लेटेंसी को सपोर्ट करता है जिससे प्लेयर्स को इसमें बेहतरीन अनुभव मिलने वाला है। इसके साउंड की बात करें तो टीवी सीरीज मॉडल्स में 7 स्पीकर दिए गए हैं जिनके साथ में Dolby Atmos 2.1 चैनल का सपोर्ट दिया गया है। इनमें NFC सपोर्ट भी मिलता है जिससे स्क्रीन प्रोजेक्शन भी किया जा सकता है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  3. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  2. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  3. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  4. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  5. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  7. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  8. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  9. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  10. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.