85 इंच तक बड़े डिस्प्ले साइज में TCL C11G Pro Lingxi LED TV हुए लॉन्च, जानें कीमत

TCL C11G Pro Lingxi LED TV एक QD-Mini LED TV है जिसके मॉडल 65 इंच से शुरू होते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जुलाई 2023 10:26 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। 1500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है।
  • इसमें Onkyo 2.1.2 HiFi ऑडियो सिस्टम है।
  • प्रोसेसिंग के लिए 4GB रैम मिलती है। साथ में फ्लैश मेमोरी 64GB दी गई है।

TCL C11G Pro Lingxi LED TV एक QD-Mini LED TV है जिसके मॉडल 65 इंच से शुरू होते हैं।

Photo Credit: Weibo/TCL

TCL ने 85 इंच तक बड़ी स्क्रीन वाले नए टीवी लॉन्च किए हैं। ये TCL C11G Pro Lingxi LED TV हैं जो 880 बैकलिट पार्टीशन के साथ आते हैं। लाइनअप में सबसे कम साइज 65 इंच का है। उसके बाद 75 इंच और 85 इंच के मॉडल भी मौजूद हैं। कंपनी का कहना है कि ये बेहतरीन ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और ऑडियो लेकर आते हैं जिनसे इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस लिया जा सकता है। इनमें प्रोसेसिंग के लिए क्वाडकोर चिपसेट लगा है। टीवी में 4जीबी रैम दी गई है और 64 जीबी फ्लैश ममोरी का सपोर्ट दिया गया है। आइए इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं। 
 

TCL C11G Pro Lingxi LED TV Price

TCL C11G Pro Lingxi LED TV एक QD-Mini LED TV है जिसके मॉडल 65 इंच से शुरू होते हैं। इसकी कीमत 8999 युआन (लगभग 1 लाख रुपये) है। 75 इंच मॉडल की कीमत 11999 युआन (लगभग 1.36 लाख रुपये) है। वहीं 85 इंच के मॉडल को 15999 युआन (1.82 लाख रुपये) में खरीदा जा सकता है। ये सभी टीवी मॉडल्स खरीद के लिए JD.com पर उपलब्ध हैं। ग्लोबल मार्केट में इनका लॉन्च कब होगा और किस प्राइस पर होगा, कंपनी ने अभी इसकी जानकारी नहीं दी है। 
 

TCL C11G Pro Lingxi LED TV Specifications

TCL C11G Pro Lingxi LED TV के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Weibo पोस्ट के अनुसार, टीवी में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इनमें 1500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है। टीवी 157% BT.709 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। कंट्रास्ट रेश्यो 15000000: 1 का है। टीवी में स्ट्रॉन्ग ऑडियो फीचर्स मिलते हैं। इसमें Onkyo 2.1.2 HiFi ऑडियो सिस्टम है। टेलीविजन में 7 यूनिट्स स्पीकर लगे हैं जो 90W का साउंड आउटपुट देते हैं।  

टीवी की बैकलिट एकरूपता 42% तक बढ़ा दी गई बताई है। हाई रेजॉल्यूशन कंटेंट प्रोसेसिंग के लिए इनमें क्वाडकोर A73 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें प्रोसेसिंग के लिए 4GB रैम मिलती है। साथ में फ्लैश मेमोरी 64GB दी गई है। ये टीवी अभी चीन में लॉन्च किए गए हैं। अन्य देशों में ये कब लॉन्च होंगे, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  3. OnePlus 16 में होंगे दो 200MP कैमरे, 9000mAh की विशाल बैटरी!, लॉन्च से पहले हो गया खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.