Tata Sky HD+ पर अपग्रेड करना हुआ सस्ता, लेकिन...

Tata Sky HD+ अपग्रेड की नई कीमत 5,999 रुपये हो गई है। Gadgets 360 ने अपग्रेड की कीमत में बदलाव की पुष्टि My Tata Sky ऐप से की है। जैसा कि हमने बताया, टाटा स्काई एचडी ग्राहक को पहले टाटा स्काई एचडी+ अपग्रेड के लिए 7,890 रुपये चुकाने पड़ते थे।

Tata Sky HD+ पर अपग्रेड करना हुआ सस्ता, लेकिन...

कंपनी ने की कीमत में 1,891 रुपये की कटौती

ख़ास बातें
  • मौजूदा ग्राहकों के लिए है Tata Sky का यह ऑफर
  • नए सब्सक्राइबर्स के लिए 9,300 रुपये का Tata Sky HD+ Box
  • मल्टी-टीवी कनेक्शन के यह कीमत 8,900 रुपये है
विज्ञापन
Tata Sky ने अपने Tata Sky HD+ Box की कीमत में कटौती कर दी है, यह ऑफर टाटा स्काई के मौजूदा ग्राहकों के लिए है जो कि अपग्रेड करने की योजना बना रहे थे। पहले टाटा स्काई एचडी+ अपग्रेड की कीमत 7,890 रुपये थी, लेकिन अब टाटा स्काई एचडी सब्सक्राइबर्स टाटा स्काई एचडी+ अपग्रेड महज 5,999 रुपये में कर सकते हैं। इस लिहाज़ से देखा जाए, तो कंपनी ने मौजूदा ग्राहकों के लिए पूरे 1,891 रुपये की कटौती की है। आपको बता दें, पिछले दिनों ही टाटा स्काई ने अपने Tata Sky Binge+ सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में भी कटौती की थी, जो कि अब 3,999 रुपये का है।

Tata Sky HD+ अपग्रेड की नई कीमत 5,999 रुपये हो गई है। Gadgets 360 ने अपग्रेड की कीमत में बदलाव की पुष्टि My Tata Sky ऐप से की है। जैसा कि हमने बताया, टाटा स्काई एचडी ग्राहक को पहले टाटा स्काई एचडी+ अपग्रेड के लिए 7,890 रुपये चुकाने पड़ते थे। जिसका मतलब है कि अब उन्हें इस नए दाम के साथ 1,891 रुपये का फायदा होगा। हालांकि, नए कनेक्शन व मल्टी-टीवी कनेक्शन की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है, वो कीमतें पहली वाली ही रहेंगी। इसका मतलब है कि सभी नए यूज़र्स को टाटा स्काई एचडी+ कनेक्शन लेने के लिए 9,300 रुपये भुगतान करना पड़ेगा और जो लोग मल्टी-टीवी कनेक्शन की प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें इसके लिए 8,900 रुपये देने होंगे। टाटा स्काई के इस बदलाव की जानकारी सबसे पहले DreamDTH के द्वारा दी गई थी।

आपको बता दें, टाटा स्काई एचडी+ बॉक्स यूज़र्स को 1080i रिजॉल्यूशन पर कॉन्टेंट देखने की सुविधा देता है और एक साथ तीन शो या प्रोग्राम को रिकॉर्ड करने की भी सुविधा प्रदान करता है। दावा किया जाता है कि यह 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और डॉल्बी डिजिटल सराउंड साउंड सपोर्ट के साथ सिनेमा जैसा अनुभव प्रदान करता है। यह 500 जीबी हार्ड डिस्क के साथ आता है, जो कि आपको शो को रिकॉर्ड करके स्टोर करने में मदद करता है।

जैसा कि हमने पहले बताया, हाल ही में टाटा स्काई ने भारत में अपने Tata Sky Binge+ सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों मे भी बदलाव किया था। यह सेट-टॉप बॉक्स 5,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था, लेकिन कंपनी ने कीमत में कटौती करते हुए इसे 3,999 में पेश किया है। इसका मतलब है कि कंपनी ने पूरे 2000 रुपये की कटौती की है। वहीं, कंपनी का यह नया डिस्काउंट ऑफर भी मौजूदा टाटा स्काई यूज़र्स के लिए है, जो कि अपग्रेड की योजना बना रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Sky HD, Tata Sky HD Plus, Tata Sky

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »