Tata Sky ने बंद की SD सेट-टॉप बॉक्स की बिक्री

Tata Sky की वेबसाइट पर SD सेट-टॉप बॉक्स अब दिखाई नहीं दे रहा है। कंपनी ने वेबसाइट पर केवल Tata Sky Binge+, टाटा स्काई एचडी, टाटा स्काई 4के और टाटा स्काई+ एचडी सेट-टॉप बॉक्स को लिस्ट किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 फरवरी 2020 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Tata Sky की वेबसाइट पर अब एसडी सेट-टॉप बॉक्स उपलब्ध नहीं है
  • टाटा स्काई ग्राहकों को अब कंपनी केवल एचडी और 4K बॉक्स का विकल्प देगी
  • कंपनी की वेबसाइट में कुल चार सेट-टॉप बॉक्स उपलब्ध हैं

Tata Sky ग्राहकों के पास अब चार सेट-टॉप बॉक्स के विकल्प उपलब्ध हैं

Tata Sky ने अपने SD set-top बॉक्स को मार्केट से हटा दिया है। कंपनी अब अपने ग्राहकों को केवल हाई-डेफिनेशन (HD) सेट-टॉप बॉक्स का विक्लप देगी। स्टैंडर्ड-डेफिनेशन (SD) सेट-टॉप बॉक्स के जरिए यूज़र्स केवल स्टैंडर्ड रिजॉल्यूशन पर कंटेंट देख सकते हैं। वहीं, एचडी सेट-टॉप बॉक्स में यूज़र्स हाई-डेफिनेशन चैनल का आनंद ले सकते हैं। एसडी सेट-टॉप बॉक्स को बंद करने के बाद अब कंपनी ग्राहकों को कुल चार सेट-टॉप बॉक्स मुहैया करा रही है। इनमें Tata Sky Binge+, टाटा स्काई एचडी, टाटा स्काई 4K और टाटा स्काई+ एचडी सेट-टॉप बॉक्स शामिल हैं। हाल ही में Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में 100 रुपये की कटौती भी की गई थी। इस कटौती के बाद कंपनी ने एचडी बॉक्स की कीमत को एसडी बॉक्स के बराबर कर दी थी।

Tata Sky की वेबसाइट पर SD सेट-टॉप बॉक्स अब दिखाई नहीं दे रहा है। कंपनी ने वेबसाइट पर केवल ऊपर बताए चार सेट-टॉप बॉक्स को ही लिस्ट किया है। इतना ही नहीं, टाटा स्काई एसडी सेट-टॉप बॉक्स के लिए बनाया गया समर्पित पेज भी 404 “पेड नॉट फाउंड” दिखा रहा है, जिसका मतलब है कि यह पेज डिलिट कर दिया गया है।

डायरेक्ट-टू-होम (DTH) से संबंधित खबरों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट DreamDTH के मुताबिक, Tata Sky ने 5 फरवरी से ही अपने SD set-top बॉक्स को बंद कर दिया था। हालांकि फिलहाल इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है कि मौजूदा एसडी बॉक्स यूज़र्स को सपोर्ट मिलता रहेगा या नहीं।

पिछले महीने Tata Sky HD set-top box की कीमत में कटौती की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 1,399 रुपये हो गई थी। यह कीमत कंपनी द्वारा उस समय दिए जाने वाली एसडी बॉक्स की कीमत के बराबर थी। हालांकि यह कटौती टाटा स्काई ने स्पेशल ऑफर टैग के तहत की है, इसलिए यह नई कीमत लिमिटेड समय के लिए मान्य हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.