43-इंच स्क्रीन साइज तक के चार Nokia TV मॉडल्स हुए लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

StreamView ने कथित तौर पर चार स्क्रीन साइज में नया Nokia स्मार्ट टीवी मॉडल लॉन्च किया है। ग्राहक इन टीवी को 24-इंच, 32-इंच, 40-इंच या 43-इंच स्क्रीन साइज ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 20:31 IST
ख़ास बातें
  • StreamView का चार स्क्रीन साइज में नया Nokia स्मार्ट टीवी मॉडल हुआ लॉन्च
  • इसमें 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज शामिल है
  • 24-इंच, 32-इंच, 40-इंच या 43-इंच स्क्रीन साइज ऑप्शन में उपलब्ध होगा TV
लगभग दो महीने पहले एक सर्टिफिकेशन साइट पर पांच Nokia-ब्रांडेड Android TV मॉडल्स देखे जाने के बाद अब आखिरकार Nokia लाइसेंसधारी StreamView ने चार स्क्रीन साइट में स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इनमें Google का Android 12 TV OS शामिल है और यह लगभग सभी बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। इन टीवी मॉडल्स में ARM Cortex-A55 कोर से बना क्वाड-कोर CPU और एक माली-G31 MP2 GPU शामिल किया गया है, जो कंपनी के अनुसार स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। चलिए इनके बारे में अधिक जानते हैं।

Nokiamob.net के अनुसार, StreamView ने कथित तौर पर चार स्क्रीन साइज में नया Nokia स्मार्ट टीवी मॉडल लॉन्च किया है। ग्राहक इन टीवी को 24-इंच, 32-इंच, 40-इंच या 43-इंच स्क्रीन साइज ऑप्शन में खरीद सकेंगे। फिलहाल इन टीवी की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है।

यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका (EMEA) में काम करने वाली ऑस्ट्रियाई कंपनी StreamView के पास Nokia ब्रांड के टीवी बनाने का लाइसेंस है। 'Nokia Google TV' के नाम से लेबल किया गया यह टीवी मॉडल कंपनी के पुराने मॉडलों से हटकर हैं, क्योंकि इसमें Android 12 TV OS पर आधारित गूगल टीवी सॉफ्टवेयर शामिल है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, यह मॉडल चार स्क्रीन साइज, 24-इंच, 32-इंच, 40-इंच या 43-इंच में आता है। सभी में एक समान फीचर्स बताए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इसमें एक अनाम चिपसेट दिया गया है, जिसमें 1.45GHz पर क्लॉक किए गए ARM Cortex-A55 कोर से बना क्वाड-कोर CPU और एक माली-G31 MP2 GPU है। इसमें 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज शामिल है।

चारों साइज में से 24-इंच और 32-इंच वेरिएंट HD रिजॉल्यूशन (1366 x 768 पिक्सल) के साथ आते हैं और 12V पर ऑपरेट होते हैं। वहीं, 40-इंच और 43-इंच वेरिएंट FHD रिजॉल्यूशन (1920 x 1080 पिक्सल) के साथ आते हैं। रिपोर्ट कहती है कि 32-इंच साइज में एक और वर्जन लॉन्च किया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन FHD है।
Advertisement

इन टीवी में कथित तौर पर Google Chromecast बिल्ट-इन को शामिल है और साथ ही वॉयस-एनेबल रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिसके जरिए एक बटन के जरिए Google Assistant की सुविधा को एक्सेस किया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाईफाई और ब्लूटूथ शामिल हैं और टीवी विभिन्न पोर्ट से लैस आता है, जैसे 3 x HDMI 1.4, 2 x USB 2.0, 1 x S/PDIF, AV in, ट्रिपल ट्यूनर और ईथरनेट।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia Smart TV, Nokia Google TV, New Nokia TV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित
  2. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित
  2. AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
  3. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
  5. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  6. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  7. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  9. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  10. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.