9 लाख रुपये में Sony Bravia 9 सीरीज हुई 75 इंच, 85 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Sony BRAVIA 9 के 75 इंच मॉडल 75XR90 की कीमत 4,49,990 रुपये और BRAVIA 9 के 85 इंच 85XR90 की कीमत 5,99,990 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2024 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Sony BRAVIA 9 में 75 इंच और 85 इंच की डिस्प्ले का ऑप्शन दिया गया है।
  • Sony BRAVIA 9 के 85 इंच मॉडल 85XR90 की कीमत 8,99,900 रुपये है।
  • Sony BRAVIA 9 के 75 इंच मॉडल 75XR90 की कीमत 6,49,900 रुपये है।

Sony BRAVIA 9 में 86 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Sony

Sony ने भारतीय बाजार में फ्लैगशिप मिनी एलईडी Sony BRAVIA 9 Series को लॉन्च कर दिया है। इस मिनी एलईडी टीवी लाइनअप में 75 इंच और 85 इंच की डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है। एक स्लीक वन स्लेट डिजाइन दिया गया है जो कर्व्ड स्टील स्टैंड प्रदान करता है, जबकि अंडरले स्टैंड फ्लेक्सिबल प्लेसमेंट की सुविधा देता है। टीवी सीरीज एआई प्रोसेसर एक्सआर पर बेस्ड है। यहां हम आपको सोनी ब्राविया 9 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Sony BRAVIA 9 Series Price


Sony BRAVIA 9 के 75 इंच मॉडल 75XR90 की कीमत 6,49,900 रुपये और BRAVIA 9 के 85 इंच मॉडल 85XR90 की कीमत 8,99,900 रुपये है। यह स्मार्ट टीवी आज से बिक्री के लिए सोनी सेंटर्स, विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर और देश भर के ऑनलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध होगा।


Advertisement
Sony BRAVIA 9 Series Specifications


Sony BRAVIA 9 Series में 75 इंच और 85 इंच की Mini LED QLED डिस्प्ले का ऑप्शन है, जिसका 4K रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले X-वाइड एंगल, X-एंटी रिफ्लेक्शन, HDR10, HLG, Dolby Vision और हाई पीक लुमिनेंस का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले फीचर्स में XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव, XR कंस्ट्रास्ट बूस्टर 30, डायनेमिक कंट्रास्ट एंहेंसर, XR क्लियर इमेज, लाइट/कलर सेंसर शामिल है। डिजाइन की बात करें तो वन स्लेट कॉन्सेप्ट, मल्टी पर्पज स्टील स्टैंड, स्मज-रेसिस्टेंट टेक्सचर शामिल है। साउंड सेटअप की बात करें तो डॉल्बी एटम्स, डॉल्बी एटम्स डीटीएस ऑडियो के साथ दो ट्विटर, दो मिंड रेंज, दो सबवूफर और दो बीम ट्विटर शामिल हैं। ऑडियो फीचर्स में रूम एंड यूजर पॉजिशन कंपसेशन, वॉयस जूम 3, 3डी सराउंड अपस्केलिंग शामिल है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ v5.3, HID, HOGP, ड्यूल बैंड वाई-फाई,  एक ईथरनेट, चार HDMI, दो यूएसबी और BRAVIA SYNC शामिल है। टीवी में ब्राविया कैम दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी पर काम करता है। इस Google TV के साथ प्रीमियम रिमोट आता है। स्टोरेज की बात करें तो इस टीवी में 32GB स्टोरेज दी गई है। टीवी में वॉयस सर्च सपोर्ट के साथ बिल्ट इन माइक दिया गया है। PlayStation 5 के लिए ऑटो एचडीआर टोन मैपिंग और ऑटो जेनर पिक्चर मोड शामिल है। अन्य फीचर्स में ईपीजी, केलमैन के साथ ऑटो कैलिब्रेशन, इको डेशबोर्ड, वॉयस सर्च, क्रॉमकास्ट बिल्ट इन,एप्पल एयरप्ले, एप्पल होमकिट शामिल है। टीवी डार्क सिल्वर और वाइब्रेशन फिनिश में उपलब्ध है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.