Sonos Era 300 और Era 100 स्मार्ट स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Sonos Era 300 की कीमत 54,999 रुपये और Sonos Era 100 की कीमत 29,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2023 10:39 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय बाजार में Sonos Era 300 की कीमत 54,999 रुपये है।
  • भारतीय बाजार में Sonos Era 100 की कीमत 29,999 रुपये है।
  • Sonos Era 300 और Era 100 स्मार्ट स्पीकर दमदार साउंड ऑफर करते हैं।

Sonos Era 300 में 6 ड्राइवर्स दिए गए हैं।

Photo Credit: Sonos

Sonos ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्ट स्पीकर Sonos Era 300 और Era 100 लॉन्च कर दिए हैं। दोनों नए स्पीकर डॉल्बी एटमॉस के साथ ट्रू प्ले टेक्नोलॉजी स्पेटियल ऑडियो प्रदान करते हैं। यहां हम आपको Sonos Era 300 और Sonos Era 100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Sonos Era 300 और Sonos Era 100 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Sonos Era 300 की कीमत 54,999 रुपये और Sonos Era 100 का प्राइस 29,999 रुपये है। ये दोनों स्पीकर कंपनी के ऑफिशियल स्टोर से बिक्री के लिए 20 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। Sonos Era 300 और Sonos Era 100 के प्री-ऑर्डर 15 अक्टूबर से कंपनी की वेबसाइट पर शुरू होंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो ये दोनों स्मार्ट स्पीकर ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।


Sonos Era 300 और Sonos Era 100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Sonos Era 300 और Era 100 स्मार्ट स्पीकर यूजर्स फ्रेंडली इंटरफेस के साथ आते हैं जिसमें इजी कंट्रोल के लिए कैपेसिटिव वॉल्यूम स्लाइडर शामिल है। कंपनी का कहना है कि सोनोस वॉयस कंट्रोल, सोनोस ऐप, वाई-फाई, ऐप्पल एयरप्ले 2 और ब्लूटूथ के जरिए ये म्यूजिक का शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। 
Advertisement

Era 300 में 6 ड्राइवर्स दिए गए हैं जो कि विभिन्न डायरेक्शन में साउंड प्रोजेक्ट करने के साथ डॉल्बी एटमॉस के साथ शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। यह टेक्नोलॉजी यूजर्स को फिल्म देखने और म्यूजिक सुनने का अलग अनुभव प्रदान करती है, जिससे उन्हें महसूस होता है कि वे एक्शन सेंटर में हैं। Era 300 कंपनी का पहला स्पीकर है जो होम थिएटर सेटअप में रियर स्पीकर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने पर मल्टी-चैनल सराउंड साउंड प्रदान करता है। फिल्म लवर्स के लिए दो स्पीकर को आर्क या बीम (जेन 2) के साथ पेयर करने पर एक एडवांस डॉल्बी एटमॉस एक्सपीरियंस प्रदान करने में मदद मिलती है, जिसेस सिनेमैटिक अनुभव मिलता है।

Era 100 में नए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, एडवांस एकोस्टिक और डिजाइन मिलता है, जिसेस क्लियर स्टीरियो साउंड और डीप बेस मिलता है। Sonos Era 100 में क्लियर स्टीरियो साउंड के लिए दो एंगल वाले ट्वीटर हैं, साथ ही एक बड़ा मिड-वूफर है जो डीप बेस जनरेट करता है। सराउंड साउंड सिस्टम प्रदान करने के लिए यूजर्स के पास अपने साउंडबार के साथ पीछे की यूनिट्स के तौर पर दो Era 100 स्पीकर को शामिल करने का ऑप्शन है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.