65, 75, और 85 इंच साइज में Skyworth A7E Pro वॉलपेपर TV हुए लॉन्च, जानें कीमत

डिस्प्ले में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अगस्त 2024 20:58 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है
  • डिस्प्ले में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है
  • इसमें मैटे स्क्रीन डिजाइन है और जीरो ग्लेयर फीचर है

Skyworth A7E Pro

Photo Credit: ITHome

Skyworth की ओर से A7E Pro सीरीज वॉलपेपर टीवी पेश किया गया है। यह टीवी 65, 75, और 85 इंच साइज में आता है। इसमें पेपर जैसी स्क्रीन का इस्तेमाल कंपनी ने किया है जो कि एक Mini-LED पैनल है। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन में कंटेंट देखा जा सकता है। इसमें 288Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ने दिया है। इसके डिस्प्ले में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्मार्ट TV में 4GB रैम दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Skyworth A7E Pro wallpaper TV price

Skyworth A7E Pro TV को कंपनी फिलहाल इंट्रो़डक्ट्री प्राइस के साथ उपलब्ध करवा रही है। इसे 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच मॉडल की कीमत क्रमशः 6,799 युआन (लगभग 80,000 रुपये), 8,799 युआन (लगभग 1,02,000 रुपये), और 12,799 युआन (लगभग 1,49,000 रुपये) है। Skyworth A7E Pro TV के इन तीनों वेरिएंट्स को JD.com से खरीदा जा सकता है। 
 

Skyworth A7E Pro wallpaper TV specifications

Skyworth A7E Pro TV को कंपनी ने 65, 75, और 85 इंच साइज में पेश किया है। इसमें पेपर जैसी स्क्रीन का इस्तेमाल कंपनी ने किया है जो कि एक Mini-LED पैनल है। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है जो कि 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें 288Hz का रिफ्रेश रेट है। 

इसके डिस्प्ले में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसका डाइनेमिक कंट्रास्ट रेश्यो 24 मिलियन: 1 है। इसमें 110 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट दिया गया है। इसके 65 इंच मॉडल में 1152 पार्टीशन हैं, 75 इंच मॉडल में 1440 पार्टीशन हैं, और 85 इंच मॉडल में 1920 पार्टीशन हैं। कंपनी इसका 100 इंच का मॉडल भी पेश करने की तैयारी में है जिसमें 2304 पार्टीशन दिए जा सकते हैं। 

इसमें मैटे स्क्रीन डिजाइन है और जीरो ग्लेयर फीचर है। यह मोटाई में 39.99mm का है। टीवी को दीवार पर आर्ट पीस की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। टीवी में 243W Harman Kardon स्पीकर हैं जिनमें Dolby Atmos + DTS साउंड सपोर्ट है। इसमें 4 जीबी रैम, और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल बैंड WiFi, HDMI 2.1 के 3 पोर्ट, USB-A 2.0 पोर्ट, और एक AV इंटरफेस दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.