इस ब्रांड ने लॉन्च किए तीन स्मार्ट टीवी, कीमत 16,999 रुपये से शुरू

जैसे कि हमने बताया Shinco के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत महज 16,999 रुपये है, जो कि 43 इंच वाले SO43AS मॉडल की कीमत है। वहीं, SO50QBT की कीमत 24,250 रुपये है और इसके टॉप वेरिेएंट SO55QB की कीमत 28,299 रुपये है।

इस ब्रांड ने लॉन्च किए तीन स्मार्ट टीवी, कीमत 16,999 रुपये से शुरू

तीनों टीवी मॉडल्स में तीन HDMI पोर्ट्स व दो USB पोर्ट्स दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • Shinco SO43AS में मिलेगा 43 इंच स्क्रीन साइज़
  • Shinco SO50QBT में मिलेगा 49 इंच स्क्रीन साइज़
  • Shinco SO55QBT में मिलेगा 55 इंच स्क्रीन साइज़
विज्ञापन
Shinco ने भारतीय बाजार में अपने तीन नए स्मार्ट टीवी मॉडल लॉन्च कर दिए हैं, जो हैं- SO43AS, SO50QBT और SO55QBT। SO43AS मॉडल 43 इंच फुल-एचडी टीवी है, SO50QBT मॉडल 49 इंच 4K यूएचडी टीवी है और SO55QBT मॉडल 55 इंच का 4K यूएचडी टीवी है। शिंको के तीनों टीवी मॉडल्स को Amazon Prime Day 2020 सेल में लॉन्च किया गया है, जो कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीद के लिए भी उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्ट टीवी Android आधारित कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो कि ऐप फंक्शनेलिटी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी प्रदान करता है।
 

Shinco SO43AS, Shinco SO50QBT, Shinco SO55QBT: Price in India, availability

जैसे कि हमने बताया Shinco के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत महज 16,999 रुपये है, जो कि 43 इंच वाले SO43AS मॉडल की कीमत है। वहीं, SO50QBT की कीमत 24,250 रुपये है और इसके टॉप वेरिेएंट SO55QB की कीमत 28,299 रुपये है। जैसे कि हमने बताया इन तीनों ही स्मार्ट टीवी को आप Amazon के माध्यम से खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें आपको केवल सिंगल ब्लैक कलर वेरिेएंट ही उपलब्ध होगा।
 

Shinco SO43AS, Shinco SO50QBT, Shinco SO55QBT: Specifications, features

यह तीनों ही स्मार्ट टीवी मॉडल एक-जैसे स्पेसिफिकेशन से लैस है, हालांकि अंतर केवल स्क्रीन साइज़ और रिजॉल्यूशन में मौजूद है। Shinco SO43AS मॉडल में आपको 43 इंच फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगा, जबकि Shinco SO50QBT और Shinco SO55QBT मॉडल 4K अल्ट्रा-एचडी (3,840x2,160 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगा, जिनकी स्क्रीन क्रमश: 49 इंच और 55 इंच की है। शिंको एसओ43एएस मॉडल एंड्रॉयड 8 आधारित यूनिवॉल इंटरफेस पर काम करता है, जबकि बाकि के दोनों मॉडल एंड्रॉयड 9 आधारित यूनिवॉल पर काम करते हैं।

प्रोसेसिंग पावर की बात करें, तो शिंको एसओ43एएस मॉडल क्वाल-कोर कॉर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी अनबोर्ड स्टोरेज से लैस है। वहीं शिंको एसओ50क्यूबीटी और एसओ55क्यूबीटी दोनों ही मॉडल क्वाड-कोर कॉर्टेक्स-ए55 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस हैं।

टीवी के तीनों ही मॉडल में बेहतर कलर व रियलिस्टिक एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए Quantum Luminit टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। टीवी में A+ ग्रेड पैनल फीचर किया गया है, जो कि 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 16:9 आस्पेक्ट रेशियो प्रदान करता है। आपको 700,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ 43 इंच फुल-एचडी वेरिएंट मिलता है, जबकि बाकि दो वेरिएंट्स 1,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ आते हैं। तीनों ही मॉडल में 20 वाट स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी विकल्प के लिए इसमें तीन HDMI पोर्ट्स, दो USB पोर्ट्स और वाई-फाई प्राप्त होता है।

Shinco SO43AS का डायमेंशन 970x80x570mm और भार 7.63 किलोग्राम है, वो भी बिना स्टेंड के। Shinco SO50QBT का डायमेंशन 1100x75x640mm और भार 9.5 किलोग्राम है। अंत में Shinco SO55QBT का माप 1240x82x718mm और भार 13 किलोग्राम है।

फीचर्स की बात करें, तो कंपनी का कहना है कि आपको Content Discovery Engine के साथ 1,500,000+ घंटे का कॉन्टेंट प्राप्त होता है। इसके अलावा यह टीवी मॉडल स्क्रीन-मिररिंग के लिए ई-शेयर के साथ आए हैं, ताकि आप आईओएस व एंड्रॉयड डिवाइस की स्क्रीन शेयर कर सकें। इसके इस्तेमाल से आप अपने स्मार्टफोन को एयर माउस के रूप में भी बदल सकते हैं। इन स्मार्ट टीवी को Hotstar, Zee5, Sony Liv, Voot, Sun Nxt, Jio Cinema जैसी कई ऐप्स का सर्टिफिकेशन प्राप्त है। Aptoide TV Store के द्वारा आप Netflix, Amazon Prime Video और Youtube को डाउलोड कर सकते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले43.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन970x80x570mm
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्डFull-HD
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले49.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन1100x75x640mm
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड4K
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन1240x82x718mm
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड4K
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा वाले Vivo V70 FE की सेल आज से, बंपर डिस्काउंट पर खरीदें, जानें कीमत
  2. Oppo A6s Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जानें सबकुछ
  3. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
  4. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  6. Samsung ने लॉन्च किया Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner, दूर बैठे कर पाएंगे कंट्रोल, गजब के AI फीचर्स से
  7. 5260mAh बैटरी के साथ Honor X5d Plus, Honor X5d लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Huawei का लेटेस्ट फोन 6620mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल 10x जूम कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Vivo T5 Pro 5G इस दिन होगा लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei का लेटेस्ट फोन 6620mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल 10x जूम कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 5260mAh बैटरी के साथ Honor X5d Plus, Honor X5d लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल फैन HushJet Mini Cool Fan, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. आपके कुत्ते और बिल्ली की हेल्थ पर रखें नजर, Tractive का नया कॉलर बैंड, लोकेशन भी करेगा ट्रैक, जानें कीमत
  5. Oppo A6s Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जानें सबकुछ
  6. 200MP कैमरा वाले Vivo V70 FE की सेल आज से, बंपर डिस्काउंट पर खरीदें, जानें कीमत
  7. Redmi Note 15 SE vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G: कौन सा फोन है बेस्ट, जानें
  8. 18 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Samsung Galaxy Z Flip 7 5G, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  9. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  10. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »