CES 2024: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट MicroLED TV, 76 से 114 इंच बड़ी डिस्प्ले

Samsung MicroLED एक डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है जो कि एक इमेज बनाने के लिए लाखों छोटे एलईडी का इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 12:06 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Micro LED TV 76, 89, 101 और 114-इंच स्क्रीन साइज मौजूद हैं।
  • Samsung के Micro LED पैनल ट्रांसपेरेंट होने के साथ मॉड्यूलर भी हैं।
  • Samsung MicroLED TV दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट माइक्रो एलईडी टीवी है।

Samsung MicroLED TV में 76-इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने CES 2024 से ठीक पहले दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट माइक्रो एलईडी टीवी पेश किया है। इन टीवी में एक ट्रांसपेरेंट पैनल है जो यूजर्स को डिस्प्ले के जरिए कंटेंट देखने की सुविधा देता है। इस लाइनअप में 76-इंच, 89-इंच, 101-इंच और 114-इंच स्क्रीन साइज मौजूद हैं। आइए Samsung ट्रांसपेरेंट Micro LED TV के बारे में जानते हैं।

और अधिक खबरों के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va9okKW4tRs1hdKCwU3O

Samsung MicroLED TV के फीचर्स

Samsung MicroLED TV की ट्रांसपेरेंसी बेहतर मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के जरिए मिलती है जो कांच के एक टुकड़े पर माइक्रो एलईडी चिप्स प्रिंट करती है, सीम और रिफ्रेक्शंस को खत्म करती है और पैनल को ग्लास जैसा लुक प्रदान करती है। डिजाइन के मामले में टीवी काफी स्लिम हैं, जिनकी मोटाई लगभग एक सेंटीमीटर है। इसके अलावा माइक्रो एलईडी की हाई पिक्सल डेंसिटी यह साफ करती है कि दिखने वाली इमेज शार्प और क्लियर हैं।
Advertisement

MicroLED एक डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है जो कि एक इमेज बनाने के लिए लाखों छोटे एलईडी का इस्तेमाल करती है। प्रत्येक एलईडी सेल्फ-इल्यूमिनिटिंग है, जिसका मतलब है कि इसे सामान्य एलसीडी या ओएलईडी डिस्प्ले की तरह बैकलाइट की जरूरत नहीं है। इसके चलते डीप ब्लैक, ब्राइट व्हाइट और बेहतर व्यूइंग एंगल के साथ बेहतर फोटो क्वालिटी मिलती है। 

Samsung के Micro LED पैनल ट्रांसपेरेंट होने के साथ मॉड्यूलर भी हैं। इस तरीके से किसी भी आस्पेक्ट रेशियो, शेप और साइज में पसंद का टीवी बन सकता है। यह फ्लैक्सिबिलिटी घरों और स्टेडियम में बड़े स्कोरबोर्ड के साथ-साथ कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बिल्कुल सही है। ट्रांसपेरेंट OLED पैनल के मुकाबले में सैमसंग के ट्रांसपेरेंट माइक्रोएलईडी डिस्प्ले की खासियत उनकी हाई ब्राइटनेस है, जिससे ये एंबिएंट लाइट से प्रभावित नहीं होते हैं। आसपास की रोशनी की परवाह किए बिना स्क्रीन पर दिखने वाला कंटेंट क्लियरिटी और क्लियर रहता है।
Advertisement

ध्यान देने वाली बात यह है कि अब तक सैमसंग के नॉन-ट्रांसपेरेंट माइक्रोएलईडी टीवी की कीमत 110-इंच मॉडल के लिए $150,000 है। इससे पता चलता है कि नए ट्रांसपेरेंट माइक्रो एलईडी डिस्प्ले की कीमत काफी अधिक हो सकती है। शुरुआत दौर में ये एक प्रीमियम प्रोडक्ट बन जाएंगे जो सामान्य यूजर्स के लिए किफायती नहीं हो सकता है। माइक्रोएलईडी टीवी के साथ सैमसंग ने अपने नए एआई पर बेस्ड 4K और 8K 2024 Neo QLED टीवी, S95D OLED टीवी और अपडेट किए गए Tizen OS को भी पेश किया है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.