4 हजार रुपये सस्ते दाम में मिल रहा Samsung का 50 इंच स्मार्ट टीवी, आया तगड़ा ऑफर

Samsung The Frame 50 inch Smart TV में 50 इंच की QLED Ultra HD (4K) डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2023 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Samsung The Frame 50 inch Smart TV में 50 इंच की डिस्प्ले है।
  • Samsung का यह टीवी Quantum Processor 4K पर काम करता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह टीवी Tizen पर काम करता है।

Samsung The Frame टीवी में 50 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Flipkart

अगर आप अपने घर कोई स्टाइलिश और बड़ा टीवी लाने का सोच रहे हैं तो इस वक्त ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Samsung The Frame 50 inch Smart TV पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दौरान टीवी पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का तगड़ा लाभ मिल रहा है। यहां हम आपको Samsung The Frame 50 inch Smart TV पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी बता रहे हैं।


Samsung The Frame 50 inch Smart TV 


Samsung The Frame 50 inch Smart TV की एमआरपी 1,24,900 रुपये है, हालांकि यह 43 प्रतिशत छूट के बाद 69,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 65,990 रुपये हो जाएगी।

एक्सचेंज ऑफर

एक्सचेंज ऑफर में पुराना टीवी एक्सचेंज में देने पर 3,177 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले टीवी की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Advertisement
Samsung The Frame 50 inch Smart TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung The Frame 50 inch Smart TV में 50 इंच की QLED Ultra HD (4K) डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 50 Hz है। यह स्मार्ट टीवी Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube का सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह टीवी Tizen पर काम करता है। साउंड सिस्टम के मामले में यह टीवी 20 वॉट आउटपुट प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें चार HDMI और दो यूएसपी पोर्ट दिए गए हैं। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह टीवी Quantum Processor 4K पर काम करता है। स्टोरेज के मामले में सैमसंग का यह स्मार्ट टीवी 2.5GB RAM और 16GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.