Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू

Music Studio 7 की कीमत 39,990 रुपये है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जुलाई 2026 19:13 IST
ख़ास बातें
  • ये स्पीकर सैमसंग टीवी और साउंडबार के साथ भी कम्पैटिबल हैं।
  • इन्हें होम एंटरटेनमेंट सेटअप में आसानी से जोड़ा जा सकता है।
  • ये स्पेशिअल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं।

Samsung Music Studio 5, Music Studio 7 स्पीकर मॉडर्न डिजाइन के साथ आते हैं।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में नए Music Studio स्पीकर लॉन्च किए हैं। ये स्पीकर प्रीमियम डिजाइन और क्वालिटी में पेश किए गए हैं। इनकी खास बात इनका डिजाइन है। मॉडर्न लुक के साथ ये प्रीमियम फिनिश कैरी करते हैं। कंपनी का कहना है कि ये होम डेकोरेशन में बहुत बखूबी शामिल हो सकते हैं। लाइनअप में Music Studio 5 और Music Studio 7 को शामिल किया गया है। नए स्पीकर्स स्मार्ट कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Samsung Music Studio 5, Music Studio 7 Price

Music Studio 5 की भारत में कीमत 27,900 रुपये रखी गई है। लेकिन लॉन्च ऑफर के दौरान इन्हें 24,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। Music Studio 7 की कीमत 39,990 रुपये है। ये दोनों ही मॉडल्स कंपनी के अधिकारिक स्टोर से खरीदे जा सकते हैं। 

Samsung Music Studio 5, Music Studio 7 Features

Samsung Music Studio 5, Music Studio 7 स्पीकर मॉडर्न डिजाइन के साथ आते हैं। ये स्पीकर सैमसंग टीवी और साउंडबार के साथ भी कम्पैटिबल हैं। जिससे इन्हें होम एंटरटेनमेंट सेटअप में आसानी से जोड़ा जा सकता है। Music Studio 7 कंपनी का फ्लैगशिप स्पीकर है जिसमें 3.1.1 चैनल सिस्टम मिलता है। ये स्पेशिअल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। ये ऑडियो लैब पैटर्न कंट्रोल टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इनमें AI डाइनेमिक बेस कंट्रोल भी दिया गया है। दावा है कि ये बिना डिस्टॉर्शन के डीप बेस प्रदान करते हैं। 

Music Studio 5 में 2.0 चैनल सेटअप मिलता है। इसमें डुअल ट्वीटर लगे हैं। इनमें AI डाइनेमिक बेस कंट्रोल दिया गया है। दोनों ही स्पीकर्स में Wi-Fi के साथ-साथ Bluetooth 6.0 की कनेक्टिविटी मिलती है। Dolby Atmos, Dolby Audio, Dolby Digital Plus और Eclipsa Audio के साथ भी ये संगत हैं। इसके अलावा इनमें एक्टिव वॉइस एम्प्लिफायर प्रो, ऑटो वॉल्यूम, वायरलैस डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स भी समाहित हैं। Q-Symphony का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.